यश चोपड़ा के जन्मदिन पर होगी YRF म्यूजियम की घोषणा, पांच दशकों की विरासत देखने को मिलेगी वहां यश चोपड़ा के 89वें जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने अपने बैनर तले आठ से नौ फिल्‍मों की अनाउंसमेंट की तैयारी तो कर ही रखी है, साथ ही वो उनसे जुड़ा एक म्‍यूजियम भी खोलने वाले हैं। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया, 'आदित्य चोपड़ा वर्तमान में YRF प्रोजेक्ट-50 के ब्लू प्रिंट पर काम कर रहे हैं। साथ ही YRF म्यूजियम का अनावरण करने को लेकर भी उनकी एक बड़ी योजना है। आम जनता इस संग्रहालय में आ सकती है और YRF की विरासत के साक्षात दर्शन कर सकती है।' 'अमेरिका के फॉक्‍स लॉट स्‍टूडियो में जिस तरह से सिनेमाई इतिहास, वेशभूषा, दुर्लभ पोस्टर, फोटो और वीडियो को भव्य तरीके से दिखाया गया है, YRF संग्रहालय भी उसी भव्‍य डिजाइन को पेश करना चाहता है। इसमें वो अपने पांच दशकों की फिल्‍मों के प्रॉप्‍स, कॉस्‍ट्यूम्‍स, सेट्स डिजाइन आदि का इस्‍तेमाल करेगा।' हालांकि, सूत्र ने जोर देते हुए बताया कि संग्रहालय शुरू होने में कुछ समय लगेगा। घोषणा निश्चित रूप से 50वें वर्ष के समारोह के एक भाग के रूप में होने जा रही है क्योंकि यह YRF संग्रहालय बनाना आदित्य चोपड़ा का सपना रहा है। लेकिन संग्रहालय बनाने में कुछ कुछ साल लग सकते हैं। यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को हुआ था। वहीं उनका निधन 21 अक्टूबर 2012 को हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अपने पिता यश चोपड़ा के साथ आदित्य चोपड़ा।

https://ift.tt/3iZKBfQ https://ift.tt/32AlIRB

Comments