रिटायरमेंट फंड बॉडी एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। अब EPFO के पेंशनर 28 फरवरी 2021 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। कोरोनावायरस महामारी के कारण EPFO ने डेडलाइन बढ़ाई है। EPFO के इस फैसले करीब 35 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
हर साल 30 नवंबर तक जमा करना होता है जीवन प्रमाण पत्र
श्रम मंत्रालय के मुताबिक, पेंशनर हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक किसी भी महीने में जमा कर सकते हैं। यह प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से 1 साल तक के लिए वैध होता है। लेकिन कोविड-19 महामारी और इसके बुजुर्ग आबादी पर असर को देखते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है। अब पेंशनर 28 फरवरी 2021 तक कभी भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
नहीं रोकी जाएगी पेंशन
मंत्रालय का कहना है कि डेडलाइन बढ़ने के कारण 30 नवंबर 2020 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले पेंशनर्स की पेंशन नहीं रोकी जाएगी।
यहां जमा किए जा सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र
पेंशनर 3.65 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), 1.36 लाख पोस्ट ऑफिस, 1.90 लाख पोस्टल नेटवर्क के जरिए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पोस्टल नेटवर्क में डाक विभाग के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/business/news/epfo-extends-deadline-to-submit-life-certificate-by-pensioners-till-february-28-127957981.html
Comments
Post a Comment