कोरोना वायरस में हाइजीन सबसे जरूरी, जानें इस वीकेंड घर को डीप क्लीन करने के 7 तरीके

कोरोना वायरस के दौर में कुछ लोग घर पर रहकर ही काम कर रहे हैं। स्कूल बंद होने की वजह से बच्चे भी घर पर हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा टाइम घर पर रहने की वजह से घर ज्यादा गंदा हो जाता है। इसे साफ रखना बड़ी चुनौती है। अगर इस वीकेंड घर को ठीक से साफ यानी डीप क्लीन करने की सोच रहे हैं, तो इन 7 तरीकों का करें इस्तेमाल…

1. बेहतर फिनिशिंग के लिए सफाई के सामान जरूरी

घर की सफाई शुरू करने से पहले सफाई से जुड़े जरूरी सामानों को जुटा लें। कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी हम घर को ठीक से साफ नहीं कर पाते हैं। वहीं सफाई से जुड़े सामानों की मदद लेने से न केवल सफाई आसान हो जाती है, बल्कि बेहतर भी होती है।

2. सबसे गंदी जगह से सफाई शुरू करें

सफाई करने के भी अपने नियम होते हैं। सबसे पहले सफाई की शुरुआत सबसे गंदगी वाले रूम से करें। कमरे के ऊपरी हिस्सों से सफाई करना शुरू करें। इसके बाद फ्लोर को साफ करें। छोटे- छोटे हिस्सों से धूल निकालने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।

3. ऊपरी हिस्सों की सफाई करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

दरवाजे पर लगे लॉक, लाइट के स्विच, नल, कैबिनेट को अच्छे से सूखे कपड़े से साफ करें। छोटी- छोटी सी जगह से डस्ट निकालें। अगर गंदगी से यह सब चीज पुरानी सी दिखने लगी हैं, तो उन्हें पॉलिश कर चमकाएं।

4. किचन की सफाई सबसे जरूरी

  • किचन घर की सबसे अच्छी जगह होती है। यहां रोजाना पूरे घर का खाना तैयार होता है। यही एक ऐसी जगह है, जो बाथरूम के बाद सबसे ज्यादा गंदी होती है। इसलिए यहां की सफाई अच्छे से करें।

  • सबसे पहले किचन के सभी सामान निकालकर गीले कपड़े से साफ करें। उसके बाद बर्तन रखने वाली जगह को साफ करें।

  • बाकी सामान रखने वाली जगह को भी साफ करें। पानी निकलने की जगह को जरूर साफ करें। पाइप ब्लॉक न हो गया हो, उसकी अच्छे से जांच करें। अगर बर्तन और दूसरी चीजें पुरानी हो गई हैं तो उन्हें बदल दें।

5. बाथरूम की सफाई करते समय रखें सुरक्षा का ध्यान

रूम और किचन के बाद बाथरूम का नंबर आता है। यहां सफाई करने से पहले हाथ में ग्लव्स और मुंह पर मास्क लगाएं। इसके बाद बाथरूम के हर हिस्से में फिनाइल या एसिड अच्छे से डालें। यहां लगे शॉवर, नल, टॉयलेट सीट को ठीक से फिनाइल से धोएं और टाइल्स को भी अच्छे से साफ करें।

6. खिड़की और घर में लगी फोटो फ्रेम को साफ करना न भूलें

जब पूरे घर की सफाई हो जाए तो घर की खिड़कियां और फोटो फ्रेम की सफाई करना न भूलें। घर में रखी कांच की चीजों को भी गीले कपड़े और साबुन लगाकर साफ करें। ठीक से साफ करने के लिए स्क्रबिंग ब्रश का यूज भी कर सकते हैं।

7. आखिर में फ्लोर साफ करें

फ्लोर से सबसे पहले डस्ट साफ करें। फ्लोर के एक-एक कोने से वैक्यूम क्लीनर की मदद से पूरी डस्ट साफ करें। इसके बाद पानी डालकर वाइपर से गंदगी बाहर निकालें। आखिर में फिनाइल के पानी से पूरे घर का पोंछा लगाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Disease (COVID-19); House Cleaning Tips - How To Clean Bathroom Kitchen Floor Window


source https://www.bhaskar.com/utility/zaroorat-ki-khabar/news/coronavirus-disease-covid-19-house-cleaning-tips-how-to-clean-bathroom-kitchen-floor-window-127957886.html

Comments