आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 81.70 और डीजल 71.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

एक दिन की शांति के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमत में 20 से 22 पैसे की बढ़ोतरी की है, साथ ही पेट्रोल की कीमत में भी 11 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल में 11 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। जिसके चलते दिल्ली में पेट्रोल का भाव 81.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 71.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।


लगातार 5 दिन बढ़ोतरी के बाद कल नहीं बढ़े थे दाम
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में शुक्रवार 20 नवंबर से बढ़ोतरी शुरू की है। इसके बाद लगातार 5 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद कल यानी बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। इस महीने में ये छठी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इन 6 दिनों में पेट्रोल 64 पैसा और डीजल 1 रुपए 19 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली 81.70 71.62
मुंबई 88.40 78.12
चेन्नई 84.74 77.08
इंदौर 89.41 79.30
भोपाल 89.38

79.25

नोएडा 82.10 72.01
जयपुर 88.91 80.55
पटना 84.27 77.09

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता 'HPPrice' लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोजाना सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करके नए दाम जारी करती हैं


source https://www.bhaskar.com/utility/news/petrol-and-diesel-prices-increased-again-today-petrol-in-delhi-reached-8170-and-diesel-at-rs-7162-per-liter-127950199.html

Comments