होम लोन टॉपअप आपकी पैसों की समस्या को करेगा दूर, कम ब्याज पर मिलेगा कर्ज

अगर आपने होम लोन ले रखा है तो आप इस लोन पर टॉपअप लोन ले सकते हैं। जिस तरह आप अपने मोबाइल फोन में टॉप अप रीचार्ज करते हैं और आपके फोन में बैलेंस आ जाता है, उसी तरह आप होम लोन को टॉप अप कर सकते हैं। होम लोन का टॉप अप लोन भी 30 साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है। आज हम आपको होम लोन टॉपअप के बारे में बता रहे हैं।


कब ले सकते हैं होम लोन टॉपअप?
होम लोन लेने के कुछ समय बाद आप यह लोन ले सकते हैं। आम तौर पर बैंक होम लोन के रीपेमेंट का पैटर्न देखकर आपको टॉप अप लोन देते हैं। यह वास्तव में एक पर्सनल लोन की तरह है। इसे आप घर की जरूरत के लिए ले सकते हैं।


क्या इसका उपयोग सिर्फ घर बनाने या खरीदने के लिए ही कर सकते हैं?
नहीं, आप इस लोन का उपयोग किसी भी अन्य काम के लिए भी कर सकते हैं। इस लोन का इस्तेमाल किसी भी उद्देश्य के लिए जैसे घर की मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई या बेटी की शादी आदि के लिए भी किया जा सकता है।


इसका भुगतान किस तरह करना होता है?
चूंकि यह आपके होम लोन पर ही मिलता है इसीलिए होम लोन के भुगतान के साथ-साथ टॉप अप लोन की मासिक किस्तों का भुगतान भी करना होता है। इसकी समय सीमा आमतौर पर होम लोन के बराबर ही होती है।


यह पर्सनल लोन से कितना फायदेमंद है?
अगर आप पर्सनल लोन लेते हैं तो ये आपको लगभग 11% सालाना दर पर मिलेगा जबकि होम लोन टॉपअप आपको करीब 9% सालाना ब्याज दर पर मिल जाएगा। ऐसे में आपको होम लोन टॉपअप लेने पर पर्सनल लोन के तुलना में कम ब्याज चुकाना होगा। समझें पूरा गणित

9% पर होम लोन टॉपअप लेने पर

लोन अमाउंट 5 लाख रु.
अवधि 5 साल
EMI 10,379 रु.
कुल ब्याज 1.22 लाख रु.
कुल पेमेंट 6.22 लाख रु.

11% पर पर्सनल लोन लेने पर

लोन अमाउंट 5 लाख रु.
अवधि 5 साल
EMI 10,871 रु.
कुल ब्याज 1.52 लाख रु.
कुल पेमेंट 6.52 लाख रु

यहां जानें कौन सा बैंक किस ब्याज दर पर टॉपअप लोन दे रहा है

बैंक

ब्याज दर(%) कितना लोन ले सकते हैं (रु.) अवधि
SBI 7.60- 10.20 नो लिमिट जब तक होम लाेन की अवधि है
HDFC 7.35- 9.30 50 लाख 30 साल तक के लिए
एक्सिस बैंक 6.9-7.70 50 लाख जब तक होम लाेन की अवधि है
ICICI

8.60 - 9.40

नो लिमिट जब तक होम लाेन की अवधि है

ये ब्याज दरें बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट और माय लोन केयर साइट के अनुसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस लोन का उपयोग किसी भी काम के लिए भी कर सकते हैं


source https://www.bhaskar.com/utility/news/home-loan-topup-will-remove-your-money-problem-loan-will-be-available-at-low-interest-127950349.html

Comments