फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना हमारे देश के लोगों को काफी पसंद है। लेकिन बैंक में FD करने की बजाए आप कॉर्पोरेट या कंपनी FD में निवेश करके ज्यादा फायदा कमा सकते हैं। बैंक में निवेश करने पर आपको 5 से 6% तक ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आप कॉर्पोरेट FD में निवेश करके आप 10% से ज्यादा कमा सकते हैं। आज हम आपको कॉरपोरेट FD के बारे में बता रहे हैं।
क्या होती है कॉरपोरेट FD?
कॉर्पोरेट FD भी बैंक एफडी की तरह काम करती है। बैंक एफडी बैंक द्वारा जारी की जाती है। इसमें ब्याज दर औसत होती है। जोखिम कम होता है। कॉरपोरेट डिपॉजिट कंपनी द्वारा जारी की जाती है। इसमें जोखिम बैंक एफडी से अधिक होता है। दरअसल कंपनियां अपनी जरूरतों के लिए पूंजी जुटाने का काम करती हैं। कंपनियां एक निश्चित अवधि के लिए निवेशक से यह पूंजी लेती हैं जिसे कॉरपोरेट FD कहते हैं। इसके लिए वह निवेशक से विज्ञापन के जरिए निवेश करने के लिए कहती हैं।
आमतौर पर निवेशक को आकर्षित करने के लिए इस एफडी पर कंपनियां बैंक और अन्य फाइनेंस कंपनियों से ज्यादा ब्याज देती हैं। क्योंकि, इन कंपनियों के पास कंपनी कानून तहत के डिपॉजिट लेने का अधिकार होता है। चूंकि कंपनियों के कॉरपोरेट FD पर ब्याज दर अधिक होता है इसलिए इसमें निवेश करना बेहतर होता है।
ये हैं निवेश के लिए 7 बेस्ट कॉर्पोरेट FD?
| बेस्ट कॉर्पोरेट FD | ब्याज दर (%) | अवधि |
| हॉकिंस कुकर लिमिटेड FD | 10.25-10.75 | 12 से 36 महीने |
|
केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन FD |
7.75-8 | 1 से 5 साल |
| श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस FD | 7.25-8.09 | 12 से 60 महीने |
| हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) | 7-7.25 | 12 से 60 महीने |
| PNB हाउसिंग FD | 6.20-6.70 | 12 से 120 महीने |
| बजाज फिनसर्व FD | 6.10-6.60 | 12 से 60 महीने |
| सुंदरम फाइनेंस कंपनी FD | 5.72-6.22 | 12 से 36 महीने |
कॉर्पोरेट एफडी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
ऊंची ब्याज दर के साथ क्या जोखिम जुड़े हैं उस पर भी गौर कर लेना चाहिए। यदि आप जोखिम लेना चाहते हैं तो कॉरपोरेट एफडी चुन सकते हैं। ज्यादा क्रेडिट रेटिंग वाली कंपनी में ही निवेश करना चाहिए। इससे आपका पैसा सुरक्षित रहेगा। अच्छी तरह देख लें कि जिस कंपनी में आप निवेश कर रहे हैं उस कंपनी की बैलेंस शीट में पिछले 2-3 साल का मुनाफा दिखाई दे रहा हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/utility/news/invest-in-corporate-fd-for-higher-returns-getting-more-than-10-interest-in-it-127954288.html
Comments
Post a Comment