जनवरी 2021 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए पूरे महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

आने वाले महीने यानी जनवरी 2021 में बैंकों में 14 दिन का अवकाश रहेगा। इसमें चार रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और 1 राष्ट्रीय अवकाश शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, बैंकों के अवकाश राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। RBI ने अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों से कैलेंडर देखकर घर से निकलने की अपील की है।

मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी

RBI ने कहा है कि बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी। RBI के मुताबिक, 2021 में पूरे साल में बैंक 40 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे। आपको बता दें कि RBI प्रत्येक साल बैंकों में अवकाश की सूची जारी करता है। हालांकि, स्थानीय कारणों से अवकाश में मामूली बदलाव संभव हैं।

जनवरी में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

तारीख अवकाश राज्य
1 जनवरी न्यू ईयर पूरा देश
2 जनवरी न्यू ईयर सेलिब्रेशन आइजोल
3 जनवरी रविवार पूरा देश
9 जनवरी दूसरा शनिवार पूरा देश
10 जनवरी रविवार पूरा देश
14 जनवरी मकर संक्रांति/पोंगल अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद
15 जनवरी तिरुवल्लूर डे/माघ बिहू/तूसू पूजा चेन्नई और गुवाहाटी
16 जनवरी उजहवर तिरूनल आइजोल
17 जनवरी रविवार पूरा देश
23 जनवरी चौथा शनिवार/ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती अगरतला
24 जनवरी रविवार पूरा देश
25 जनवरी इमोनू इरित्पा इंफाल
26 जनवरी गणतंत्र दिवस/ गान-नगाई पूरा देश
31 जनवरी रविवार पूरा देश

नोट: इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों प्रकार के अवकाश शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RBI प्रत्येक साल बैंकों में अवकाश की सूची जारी करता है। हालांकि, स्थानीय कारणों से अवकाश में मामूली बदलाव संभव हैं।


source https://www.bhaskar.com/business/news/banks-will-be-closed-for-14-days-in-january-2021-see-here-the-complete-list-of-holidays-128061085.html

Comments