Posts

समन भेजकर 1 अक्टूबर को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया, बिना आदेश के मुंबई छोड़ने से मना किया गया https://ift.tt/3n3uWPH

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा बोला- मीडिया में झूठी खबर चल रही, हम खंडन जारी कर रहे हैं https://ift.tt/3cHTglm

समन भेजकर 1 अक्टूबर को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया, बिना आदेश के मुंबई छोड़ने से मना किया गया मुंबई में रहने वाली साउथ की एक्ट्रेस द्वारा लगाए रेप के आरोप में फंसे निर्माता अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को पूछताछ करेगी। बुधवार को निर्माता के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि समन में उन्हें पुलिस की बिना अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने को कहा गया है। रेप के आरोपों को अनुराग कश्यप ने अपनी वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी तरह से खारिज किया है और बेबुनियाद बताया है। एक दिन पहले राज्यपाल से एक्ट्रेस ने की थी मुलाकात इससे पहले एक्ट्रेस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अनुराग कश्यप से अपनी जान का खतरा बताया था। राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था,'रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।' राजभवन में एक्ट्रेस के साथ आरपीआई(अ) के प्रमुख रामदास आठवले और उनके पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। 22 सितंबर को कश्यप पर दर्ज हुआ रेप का केस 22 सितंबर को दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्वरा भास्कर ने आठवले पर साधा निशाना इस मामले को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें पायल घोष केंद्रीय मंत्री राठदास आठवले, वकील नितिन सतपुते और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ नजर अजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ स्वरा भास्कर ने लिखा, 'अच्छा होता अगर मंत्री आठवले जी यह समर्थन हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता जिनका निधन हुआ- उसे और उसके परिवार को भी देते।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने उनपर लगे आरोपों को गलत करार दिया है।

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा बोला- मीडिया में झूठी खबर चल रही, हम खंडन जारी कर रहे हैं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने उन खबरों खंडन किया है, जिनमें एजेंसी की ओर से दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को क्लीन चिट देने की बात की जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा, "नहीं यह गलत खबर है और हम इसका खंडन जारी कर रहे हैं।" क्या है रिपोर्ट्स का दावा एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने एनसीबी के एक अधिकारी (नाम नहीं दिया है) के हवाले से लिखा है कि एनसीबी ने दीपिका और करिश्मा के बयानों के आधार पर उन्हें क्लीन चिट दे दी है। कथित तौर पर शनिवार को दीपिका और करिश्मा ने एनसीबी को बताया कि 2017 में अपनी वॉट्सऐप चैट में उन्होंने माल, वीड, हैश और डूब का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की सिगरेट के लिए किया था। कुछ दिनों पहले दीपिका और करिश्मा के बीच तीन आल पहले हुई वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हुई थी। इसमें दीपिका ने करिश्मा से पूछा था, 'माल है क्या?' इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था किवे वीड नहीं, हैश चाहती हैं। दोनों लो क्वालिटी की सिगरेट को माल, स्लिम और बेहतर क्वालिटी की सिगरेट को सिगरेट को हैश और वीड कहती थीं। वहीं, मोटी सिगरेट को उन्होंने डूब कोड वर्ड दिया था। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों से अलग-अलग कमरे में बैठाकर एक जैसे सवाल पूछे गए और दोनों ने ही कोड वर्ड्स वाली बात का जिक्र किया। जांच एजेंसी को उनके जवाब संतोषजनक लगे थे। श्रद्धा-सारा को लेकर यह दावा क्वान कंपनी से ताल्लुक रखने वाली टैलेंट मैनेजर जया साहा और श्रद्धा कपूर के बीच की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई थी। इसमें श्रद्धा ने जया से CBD ऑयल की मांग की थी। एनसीबी के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने CBD ऑयल मंगवाने की बात स्वीकार की। लेकिन उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक्सटर्नल यूज के लिए था। इसी तरह सारा अली खान ने भी एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है। तीनों एक्ट्रेस का ड्रग पैडलर से संपर्क नहीं: रिपोर्ट रिपोर्ट में एनसीबी के अधिकारी के हवाले से यह भी लिखा है, "फिलहाल हम तकनीकी सबूतों पर भरोसा कर रहे हैं। किसी तरह की जब्ती नहीं हुई है। इन एक्ट्रेसेस की किसी भी ड्रग पैडलर से कोई लिंक नहीं मिली है। उनके बयान कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगे।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को क्लीन चिट दिए जाने की खबर का एनसीबी ने खंडन किया है।

डुअल फ्रंट कैमरे से लैस हैं ये 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, सबसे सस्ता 15 हजार रुपए के करीब; अभी मिल रहे कई तरह के ऑफर https://ift.tt/2ShMXLL

डुअल फ्रंट कैमरे से लैस हैं ये 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, सबसे सस्ता 15 हजार रुपए के करीब; अभी मिल रहे कई तरह के ऑफर इन दिनों स्मार्टफोन में इतने पावरफुल कैमरा आने लगे हैं, जिनसे आप प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकते हैं। फोन में 4 से 5 रियर कैमरा होते हैं। जो फोटोग्राफी से जुड़े कई फीचर्स से लैस होते हैं। ठीक इसी तरह सेल्फी के लिए भी अब फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मिलने लगा है। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फीचर्स से लैस होते हैं। जिससे सेल्फी ज्यादा इफेक्टिव हो जाती है। हम इस पैकेज में आपको ऐसे ही 5 डुअल-सेल्फी स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। ऑफर भी मिलेंगे खबर में दिखाए जाने वाले सभी स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। वहीं, इन पर नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बेनीफिट, बैंक ऑफर्स जैसे दूसरे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। 1. ओप्पो F17 प्रो स्मार्टफोन में 6.43-इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी है। फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम दी है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 48+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 16+2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 4015mAh की बैटरी दी है, जो कंपनी की वूश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। 2. शाओमी पोको X2 स्मार्टफोन में 6.67-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ 6GB रैम दी है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 20+2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी है। 3. रियलमी 6 प्रो स्मार्टफोन में 6.6-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर के साथ 6GB रैम दी है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64+8+12+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 16+8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 4300mAh की बैटरी दी है। 4. ओप्पो रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन में 6.4-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम दी है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64+13+8+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 44+8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 4025mAh की बैटरी दी है, जो कंपनी की वूश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। 5. वीवो V19 स्मार्टफोन में 6.44-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम दी है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 48+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 32+8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी है। नोट: इन 5 स्मार्टफोन के अलावा भी कई कंपनियां अपने डुअल-सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी हैं। वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इन स्मार्टफोन को खरीदने पर कई ऑफर्स भी मिल जाते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dual Selfie Camera Smartphone for Best Selfie Under Rs. 25000

डुअल फ्रंट कैमरे से लैस हैं ये 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, सबसे सस्ता 15 हजार रुपए के करीब; अभी मिल रहे कई तरह के ऑफर https://ift.tt/2ShMXLL

अमिताभ बच्चन ने लिया अंगदान करने का संकल्प, पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाकर फोटो शेयर किया https://ift.tt/3jgUKW7

अमिताभ बच्चन ने लिया अंगदान करने का संकल्प, पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाकर फोटो शेयर किया महानायक अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में एक नेक पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात एक ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने अपना एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वे कोट के ऊपर हरे रंग का रिबन लगाए नजर आ रहे हैं। जो कि अंगदान करने के प्रतीक के तौर पर लगाया जाता है। बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं... मैंने इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का ये रिबन पहना है।' उनके इस ट्वीट को देखकर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देते हुए उनकी तारीफ की। रोजाना कर रहे 15 घंटे काम बुधवार सुबह किए एक अन्य ट्वीट में अमिताभ ने बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। ## एक दिन में की थी कई फिल्मों की शूटिंग अमिताभ भले ही 77 साल हो गए हों, लेकिन इस उम्र और कोरोना दौर के बावजूद वे बेहद सक्रिय हैं और जमकर मेहनत कर रहे हैं। 13 सितंबर को लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया था कि 'काम के लिए सबसे अच्छे दिन वो होते हैं, जब बाकी सब आराम कर रहे होते हैं। रविवार। 4 फिल्में, 3 शॉर्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां।' इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी फिल्मों की बात करें तो बिग बी आखिरी बार 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे, जो 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'बटरफ्लाई' और 'झुंड' शामिल हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की तारीफ अमिताभ द्वारा अंगदान करने के बारे में बताए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं। ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के साथ हरे रंग का रिबन लगाए फोटो भी शेयर किया। ये रिबन अंगदान करने का प्रतीक है।

पर्सनल लोन लेने का बना रहे हैं प्लान, यूनियन बैंक 8.90% ब्याज दर पर दे रहा लोन; यहां जानें कौन से बैंक कम ब्याज पर दे रहे कर्ज https://ift.tt/33d55gc

पर्सनल लोन लेने का बना रहे हैं प्लान, यूनियन बैंक 8.90% ब्याज दर पर दे रहा लोन; यहां जानें कौन से बैंक कम ब्याज पर दे रहे कर्ज कोरोना काल में कई लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए लोग पर्सनल लोन का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा बैंक किस इंटरेस्ट रेट पर लोन दे रहा है। लोन राशि और ब्याज दर आपकी आय, ऋण, री-पेमेंट क्षमता जैसी बातों पर निर्भर करती है। हम आपको बता रहे हैं वर्तमान में अलग-अलग बैंकों में पर्सनल लोन के लिए इंटरेस्ट रेट्स क्या है। पर्सनल लोन की ब्याज दरें बैंक ब्याज दर (%) ईएमआई (रु.) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.90 10,355 पंजाब नेशनल बैंक 8.95 10,367 इंडियन बैंक 9.20 10,428 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 9.60 10,525 बैंक ऑफ महाराष्ट्र 9.70 10,550 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 9.85 10,587 यूको बैंक 10.05 10,636 बैंक ऑफ बड़ौदा 10.25 10,685 HDFC बैंक 10.75 10,809 कोटक बैंक 10.75 10,809 कितना देना होगा ब्याज 9 फीसदी पर लोन लेने पर लोन अमाउंट 5 लाख रु. अवधि 5 साल EMI 10,379 रु. कुल ब्याज 1,22,751 रु. कुल पेमेंट 6,22,751 रु. 10 फीसदी पर लोन लेने पर लोन अमाउंट 5 लाख रु. अवधि 5 साल EMI 10,624 रु. कुल ब्याज 1,37,411 रु. कुल पेमेंट 6,37,411 रु. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 9.60 फीसदी ब्याज पर लोन दे रहा है

फोन होल्डर का झंझट खत्म! घर की दीवार हो या कार का डैशबोर्ड, यह प्रोडक्ट कहीं भी चिपका देगा आपका फोन, साइज इतना छोटा की पॉकेट में समा जाएगा https://ift.tt/30jhPjG

फोन होल्डर का झंझट खत्म! घर की दीवार हो या कार का डैशबोर्ड, यह प्रोडक्ट कहीं भी चिपका देगा आपका फोन, साइज इतना छोटा की पॉकेट में समा जाएगा https://ift.tt/30hqFhC

फोन होल्डर का झंझट खत्म! घर की दीवार हो या कार का डैशबोर्ड, यह प्रोडक्ट कहीं भी चिपका देगा आपका फोन, साइज इतना छोटा की पॉकेट में समा जाएगा कार या बाइक चलाते समय फोन पर नेविगेशन देखना हो तो इसके लिए एक फोन होल्डर की जरूरत होगी ताकि फोन उसमें फिट कर मैप देखा जा सके लेकिन यह न सिर्फ ज्यादा घेरता है बल्कि प्लास्टिक का बना होने से इसके टूटने का भी डर बना रहता है इसका एक निगेटिव पॉइंट यह भी है कि इसे हर जगह यूज नहीं किया जा सकता और बार-बार इसकी जगह बदलना भी सर दर्द भरा काम है क्योंकि इसके लिए ऐसी जगह ढूंढनी पड़ती है, जहां इसका माउंट फिट किया जा सके। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और फोन होल्डर का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपको सिलिकॉन जेल पेड खरीद लेना चाहिए। क्या है ये सिलिकॉन जेल पेड, क्या हैं फायदे और इसकी कीमत कितनी है। चलिए इन सभी पहलूओं पर बात करते हैं.... क्या है सिलिकॉन जेल पेड? यह कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं बल्कि पॉलीयूथ्रेन (PU) रबर मटेरियल से बना प्रोडक्ट है। यह स्टीकी (Sticky) और फ्लेक्सिबल होता है, जो किसी भी सतह पर आसानी से चिप जाता है। यह वैक्यूम मैकेनिज्म पर काम करता है। इसे सिलिकॉन जेल पेड को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि सतह से चिपकने के बाद यह अपने अंदर वैक्यूम क्रिएट कर लेते हैं और फिर किसी भी गैजेट यानी फोन, टैबलेट को अपने ऊपर होल्ड कर लेता है। इसे दोनों तरफ से यूज किया जा सकता है। क्या है सिलिकॉन जेल पेड के फायदे? 1. यह साइज में काफी छोटा होता है। पोर्टेबल होने की वजह से इसे पॉकेट में रख कर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 2. इसे किसी भी तरह की सतह जैसे कांच, दीवार, टाइल्स, कार डैशबोर्ड या लकड़ी पर इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन सतह समतल और स्मूद होना चाहिए। 3. खास बात यह भी है कि काम खत्म होने पर सतह से हटाने पर यह किसी भी तरह का निशान या चिपचिपापन नहीं छोड़ता। 4. यह वॉशेबल होता है, यानी इसे पानी से बार-बार वॉश कर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 5. यह हाई टेंपरेचर रेजिस्टेंट होता है, यानी ज्यादा तापमान में भी न यह पिघलता है न ही इसका आकार बदलता है। 6. इसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि चिपकाने के बाद यह एक से डेढ़ किलो तक का भार उठा सकता है। कहां-कहां इस्तेमाल किया जा सकता है? 1. ड्राइविंग के दौरान कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग, पिलर्स, दरवाजे के कांच, सीट्स कहीं भी यूज किया जा सकता है। स्टीकी होने की वजह से यह कहीं भी चिपक जाता है। 2. कुकिंग करते समय अगर यूट्यूब पर कोई रेसिपी या मूवी देखना हों, तो इसे किचन की टाइल्स वाली दीवार, फ्रिज, लकड़ी के दरवाजे पर चिपकाकर इस पर फोन लगा सकते हैं। 3. घर में वर्कआउट कर रहे हों, तो इससे दीवार या कांच पर चिपकाकर फोन लगाया जा सकता है और आसानी से वर्कआउट किया जा सकता है। 4. फ्री टाइम में मूवी देखना हो तो भी इसे अपने रूप की दीवार पर लगाकर इसमें फोन या टैबलेट होल्ड किया जा सकता है। नोट- इसे कांच, लकड़ी, टाइल्स पर यूज किया जा सकता है। लेकिन इस्तेमाल करने से पहले सुनिश्चित करना जरूरी है कि सतह साफ सुथरी हो क्योंकि यह पेपर, चुने की दीवार, रफ सरफेस या दानेदार सरफेस पर ये काम नहीं करता है। कितनी है कीमत? ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इसकी काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। यह अलग-अलग डिजाइन, शेप और साइज में उपलब्ध है। अमेजन पर सिलिकॉन जेल पेड की शुरुआती कीमत 80 रुपए से शुरू हो जाती है जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी शुरुआती कीमत 137 रुपए है। ये भी पढ़ सकते हैं... 1. देखने से पहले ही डिलीट हो चुके हैं वॉट्सऐप मैसेज तो अब नो टेंशन, इस आसान ट्रिक से मैसेज ही नहीं बल्कि डिलीट हो चुकीं मीडिया फाइल्स भी रिकवर कर पाएंगे 2. आपका फोन भी हैंग हो रहा है! तो फॉलो करें ये 7 काम की टिप्स, मेमोरी भी फ्री हो जाएगी और फोन पहले से तेज चलेगा 3. वॉट्सऐप पर किसी को गलती से भेज दिए हैं प्राइवेट मैसेज या फोटो, तो टेंशन ना लें; इन आसान तरीके से सालों पुराने मैसेज भी सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सिलिकॉन जेल पेड पकड़ इतनी मजबूत होती है कि चिपकाने के बाद यह एक से डेढ़ किलो तक का भार उठा सकता है।

राजेश शर्मा बोले- ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन, क्रांति प्रकाश झा ने कहा- सुशांत और मैं एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे https://ift.tt/2EJMn6u

राजेश शर्मा बोले- ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन, क्रांति प्रकाश झा ने कहा- सुशांत और मैं एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए बुधवार को 4 साल पूरे हो गए। ये फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर दैनिक भास्कर ने फिल्म में सुशांत के साथ काम कर चुके कुछ कलाकारों से बात की और सुशांत से जुड़े उनके अनुभव को जाना। राजेश शर्माः ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन फिल्म में धोनी के स्कूल कोच के रूप में नजर आए राजेश शर्मा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'धोनी के कोच भी सेट पर थे। नीरज पांडे जी ने उनसे मिलवाया था। कोच बिल्‍कुल मुझ से विपरीत पर्सनालिटी के लग रहे थे। कद काठी, रंग, सूरत किसी भी तरह से कोई मेल नहीं था। फिर भी डायरेक्‍टर ने मुझ पर भरोसा किया था तो मुझ में ताकत आई। मैंने फिर बिना किसी झिझक के धोनी के कोच का रोल प्‍ले किया।' आगे उन्होंने कहा, 'दूसरी चीज यह रही कि इस फिल्‍म में सुशांत के साथ केमिस्‍ट्री पहले से ही बनी हुई थी। उसकी वजह पुरानी थी। इससे पहले हम दोनों फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी साथ काम कर चुके थे। वहां शूट के दौरान सुशांत ने बहुत हिचकिचाते हुए सिगरेट मांगी थी। उसके बाद हमारी मुलाकात धोनी के सेट पर हुई।' 'मैं सेट पर जल्‍दी पहुंच गया था। सुशांत बाद में अपनी गाड़ी से उतरे। उनके हाथों में सिगरेट थी। वे स्‍पॉट पर सिगरेट नचाते हुए मेरे पास आए और बोले सर आप की एक सिगरेट उधार है। उसके बाद हम कभी उनकी तो कभी वह हमारी सिगरेट पिया करते थे।' 'फिर रांची में एक बड़ा उम्‍दा होटल था। वहां कबाब बड़ा अच्‍छा मिलता था। वहां सुशांत कबाब खिलाने ले गए थे। अनुपम खेर जी भी उस स्‍पॉट पर हमें ले जाते थे। फिर नाश्‍ते वगैरह पर हमारी मुलाकातें हुआ करती थीं। कुल मिलाकर सुशांत खाने खिलाने के बड़े शौकीन थे।' राजेश शर्मा। आगे राजेश ने कहा, 'सुशांत सिंगल टेक में सीन ओके नहीं करते थे। कई बार डायरेक्‍टर के साथ ओके होने के बावजूद वो कहते रहते कि एक बार और करते हैं। शूट के ब्रेक में फिल्‍मों से ज्‍यादा म्‍यूजिक पर ज्‍यादा बातचीत होती थी। संगीत का उन्‍हें बड़ा शौक था। उन्‍हें मेरी ‘नो वन किल्‍ड जेसिका’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ पसंद आई थी।' 'सेट पर हम लोग सिगरेट के कश लगाते थे, मगर हां बाकी कभी लगा नहीं कि वो एब्नॉर्मल थे या डिप्रेशन में थे या उन्‍हें बाकी नशे की आदत थी। बिल्‍कुल नहीं। मेरा इससे भी बड़ा ऐतराज है कि लोग किसी की व्‍यक्तिगत आदतों को उसके प्रोफेशन से क्‍यों जोड़ते हैं।' 'बहरहाल, इस फिल्‍म पर सबने मेहनत की थी। सुशांत का समर्पण भी मिसाल के लायक था। धोनी की वॉक, उनकी आदतों को जिस खूबी से उन्‍होंने आत्‍मसात किया था, वो अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। उन्‍होंने कई हजार बार धोनी के वीडियोज देखें, सैकड़ों मुलाकातें कीं, तब उनकी तरह फिल्‍म में प्रेजेंट हो सके। समझा जा सकता है कि वो कैरेक्‍टर को लेकर कितने डेडिकेटेड थे।' क्रांति प्रकाश झाः धोनी फिल्‍म से सुशांत और मैं एक दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे फिल्म में सुशांत के दोस्त के रूप में नजर आए क्रांति ने बताया, 'फिल्‍म और सुशांत को लेकर ढेर सारे किस्‍से हैं। फिल्‍म में एक सीन है जब धोनी के अवतार में हम लोग सुशांत को कोलकाता एयरपोर्ट छोड़ने जाते हैं। रांची के आगे एक लोकेशन थी, जहां दिल के शेप वाले स्‍पॉट पर हम सब रूके। गाड़ी से उतरे और काफी बातें कीं। संघर्षों से लेकर अध्‍यात्‍म आदि को लेकर बातें होती थीं।' 'मुंबई में हम एक और सीक्‍वेंस शूट कर रहे थे। वहां सुशांत ने अपने सपनों के बारे में सबको बताया था। उस वक्‍त वो ‘चंदामामा’ करने वाले थे। इन दो वाकयों से समझा जा सकता है कि वो किस तरह के इंसान थे। हम दोनों एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करते थे। फिल्‍म के लिए हेलीकॉप्‍टर शॉट पर तो भइबा काफी दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे। सच कहूं तो उन्‍होंने मुझे भी उस शॉट की बारीकियां बताईं। वो सीक्‍वेंस फिल्‍माने के बाद सेट पर बड़ा बेहतरीन माहौल रहा। उनके घर भी आना जाना होता था। रिलीज के बाद मैं बिहार अपने घर आया था। वहां से मुंबई लौटा तो ठेकुआ, सिंघाड़ा लेकर आया था। हमने तीन चार घंटे साथ बिताए थे। पटना की ढेर सारी बातें याद कीं। फिर साल 2016 के बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मैसेज पर बातें हो पाती थीं। क्रांति प्रकाश झा और सुशांत। शूट के दौरान तो वो कभी डिप्रेशन में नहीं लगे। बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे हैं, मैं भी लगाऊं तो वह सही नहीं होगा। सेट पर बड़े जॉली रहते थे। मेरी वेब सीरिज आई थी 'रक्‍तांचल'। उस वक्‍त उनको मैसेज किया था, मगर उनका नंबर बदलता रहा होगा, तो शायद उन तक पहुंच नहीं पाया। लिहाजा उनकी तरफ से कोई रिप्‍लाई नहीं आया।' (जैसा दोनों कलाकारों ने अमित कर्ण को बताया) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput film MS Dhoni The Untold Story completes four years. Co-Star of film shares their experience with sushant

एनसीबी ने कहा-रिया कोई मासूम नहीं, सुशांत को ड्रग्स के जाल में  उलझाने के लिए ही उसके पास गई थी https://ift.tt/3ih0q0Y

एनसीबी ने कहा-रिया कोई मासूम नहीं, सुशांत को ड्रग्स के जाल में  उलझाने के लिए ही उसके पास गई थी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिकाओं का विरोध किया है। एनसीबी ने कहा कि दोनों ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दिया और वित्तीय मदद पहुंचाई। एजेंसी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा रिया चक्रवर्ती कोई मासूम नहीं बल्कि बेहद शातिर हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के जाल में उलझाने के लिए ही उसके पास गई थी। मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ओर से दायर जमानत याचिका पर 7 घंटे तक सुनवाई हुई। अदालत में सभी पक्षों का बयान रिकॉर्ड कर फैसाला सुरक्षित रख लिया गया है। ड्रग्स रैकेट की एक्टिव मेंबर है रिया जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि रिया चक्रवर्ती अपने होशो-हवास में और पूरी प्लानिंग से ड्रग्स का धंधा करती थी। वह एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर थीं, जिसमें हाई सोसायटी के कई जाने-माने लोग और ड्रग सप्लायर्स शामिल रहे हैं। एनसीबी ने कहा है कि ड्रग का सेवन करने के मामले में रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बढ़ावा देने की आरोपी हैं। रिया ने ही सुशांत को ड्रग्स की लत लगाई थी। सुशांत के साथ रहकर दिया गया उसे धोखा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक 'एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सम्पूर्ण परिदृश्य को देखते हुए यह सामने आता है कि रिया चक्रवर्ती इस बात से अवगत थीं कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग का सेवन करते थे और इस दौरान न केवल उन्हें ऐसा करने का बढ़ावा दिया गया बल्कि उनसे पूरी बात भी छिपाई गई।' सुशांत के खिलाफ आपराधिक साजिश एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को शातिर अपराधी मानते हुए उसकी जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि उनके खिलाफ ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल रही हैं. एनसीबी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक आपराधिक साजिश के तहत रिया ने ड्रग्स के लेन-देन के लिए अन्य अभियुक्तों का समर्थन किया, उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया और पैसे से भी उनकी मदद कीं. रिया ने भी अदालत में किया है स्वीकार एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक हलफनामे में रिया ने बयान दिया है कि उन्होंने सैमुएल मिरांडा और दीपेश सावंत को उन ड्रग्स के पैसे चुकाए हैं, जिन्हें बाद में सुशांत को सेवन के लिए दिया गया। एनसीबी ने कहा कि यह साफ है कि जिन ड्रग्स के लिए पैसे चुकाए गए थे, वे निजी उपयोग के लिए नहीं थे बल्कि ऐसा किसी और को इनकी आपूर्ति कराए जाने के लिए किया गया और यह एनडीपीएस 1985 की धारा 27ए के तहत आता है। रिया छूटी तो सबूत नष्ट होंगे एनसीबी ने एक हलफनामे में कहा है कि जांच एक महत्वपूर्ण चरण में है और अगर इस वक्त रिया को जमानत मिल जाती है, तो इससे छानबीन बाधित होगी. एनसीबी ने कहा कि रिया मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल रही है, यह साबित करने के लिए कई सबूत हैं. वह ड्रग पहुंचाने के काम में न सिर्फ मदद देती थीं बल्कि क्रेडिट कार्ड, नकद और ऐसे ही कई माध्यमों से इनका भुगतान भी करती थीं। एजेंसी ने आगे कहा कि रिया ने अपने घर पर ड्रग्स को रखने और सुशांत को सेवन करने की भी अनुमति दी। एनसीबी ने कहा कि यह मामला अब एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट) के तहत भी आता है और इसलिए इस पर अब इनका भी अधिकार है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अप्रैल 2019 से एक-दूसरे के साथ थे। रिया कई महीनों तक सुशांत के घर पर लिव इन में भी रही थी।

फोन होल्डर का झंझट खत्म! घर की दीवार हो या कार का डैशबोर्ड, यह प्रोडक्ट कहीं भी चिपका देगा आपका फोन, साइज इतना छोटा की पॉकेट में समा जाएगा https://ift.tt/30jhPjG