Posts

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: सुशांत की दो बहने लेती थीं ड्रग्स, परिवार को भी थी इसकी जानकारी; नशे के कारण लगातार गिर रहा था सुशांत का करियर सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में सुशांत और रिया की मैनेजर रही श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। कुछ दिन पहले ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती के दो फोन की क्लोनिंग की गई और इससे रिकवर चैट में ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ था, जिसके बाद गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत के परिवार को उनकी बहनों के ड्रग्स लेने की जानकारी थी आज तक को दिए इंटरव्यू में सरावगी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें 'ड्रग्स पार्टी' का हिस्सा होती थीं। वो इनमें शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन जो मुंबई में रहती हैं वो शराब का सेवन करती थीं। वो इसकी काफी शौकीन थीं। अशोक का मानना है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे। व्हाट्स ऐप ग्रुप में मौजूद हर शख्स लेता था ड्रग्स अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया। उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।' खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत अशोक सरावगी ने आगे कहा, "सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने 11 जनवरी को एक मीटिंग भी बुलाई थी, जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे। लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। जिस बाद में सुशांत ने सुना भी था श्रुति समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी।" परिवार वाले सुशांत के लिए खुलवाना चाहते थे रेस्टोरेंट अशोक सरावगी ने आगे बताया, " सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहुत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था।" ड्रग्स ने डाला सुशांत के करियर पर असर श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय वे टाउन में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी पचास प्रतिशत कम देगी। सुशांत को वो डील मंजूर नहीं थी और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था। सुशांत उस समय ठीक नहीं थे।' श्रुति ने बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे इससे पहले रविवार को श्रुति मोदी और सुशांत की बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। जिससे यह खुलासा हुआ है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है। इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है। 8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अशोक सरावगी(बाएं) श्रुति मोदी का केस देख रहे हैं। श्रुति मोदी सुशांत की मैनेजर रह चुकी हैं।

लो-बजट फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है जिओनी मैक्स, कंपनी का दावा- इसमें है बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी, जानिए कीमत के हिसाब से दमदार है ये फोन? https://ift.tt/3hIqEKD

लो-बजट फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है जिओनी मैक्स, कंपनी का दावा- इसमें है बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी, जानिए कीमत के हिसाब से दमदार है ये फोन? पिछले हफ्ते जिओनी ने लंबे समय भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लो बजट स्मार्टफोन जिओनी मैक्स के साथ बाजार में वापसी की। इसे खासतौर से बेसिक स्मार्टफोन लवर्स के लिए डिजाइन किया है, जो कम बजट में स्मार्टफोन का शौक पूरा करना चाहते हैं। जिओनी के इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को कुछ नया मिलेगा या नहीं, और कीमत के हिसाब से ये स्मार्टफोन कितना पावरफुल है। इन सभी बातों को इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं... जिओनी मैक्स की कीमत सबसे पहले बात करते हैं फोन की कीमत की। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5999 रुपए है। यह ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फोन में बेस्ट पार्ट क्या? कीमत के हिसाब से इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे अपने सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन से बेहतर बना रहे हैं। जैसे की इसके कैमरा फीचर्, पावरफुल बैटरी, बड़ा डिस्प्ले। 1. सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले की। फोन में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। जिसमें ड्यूड्रॉप कटआउट मिलता है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास मिलता है। इस कीमत के अन्य स्मार्टफोन जैसे सैमसंग M01 कोर (कीमत: 6040 रुपए) में 5.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। हालांकि इसका क्लोज कॉम्पीटीटर टेक्नो स्पार्क गो (कीमत: 5599 रुपए) है, जो इससे 400 रुपए सस्ता है और इसमें भी 6.1 इंच का डिस्प्ले मिल जाता है। 2. अब बात करते हैं इसकी बैटरी की। तो फोन में 5000 एमएएच बैटरी है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तो नहीं लेकिन बैटरी बैकअप अच्छा-खासा मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 5000 एमएएच बैटरी मिलती है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी फोन पावरबैंक का भी काम करेगा, इससे आप किसी अन्य फोन या लो पावर गैजेट जैसे नेकबैंड या ट्रूली वायरलेस इयरफोन को भी चार्ज कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में फोन से 24 घंटे गाने सुने जा सकते हैं या 9 घंटे से ज्यादा समय तक मूवी देखा जा सकती है या 42 घंटे तक लगातार बात की जा सकती है या 12 घंटे तक लगातार गेम खेले जा सकते हैं। 3. फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ बोकेह लेंस दिया हुआ है। साथ ही सेल्फी लेने का काम फ्रंट में मिलने वाला 5 मेगापिक्सल का लेंस करता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें महंगे फोन में मिलने वाला स्लो मोशन वीडियो सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा कैमरा ऑडियो नोट, टाइम लैप्स, फेस ब्यूटी, एचडीआर मोड और बोकेह मोड सपोर्ट करता है। 4. स्टोरेज की बात करें तो, फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसमें ऑन बोर्ड 32 जीबी का स्टोरेज और 2 जीबी की रैम मिल जाती है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जिस पर पबजी जैसे हैवी तो नहीं लेकिन गेमिंग जरूर की जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर मिल जाता है। इसलिए कीमत के हिसाब से इसके फीचर्स को देखते हुए इसका फर्स्ट ओपिनियम बेहतर है। ये भी पढ़ सकते हैं... 1. मोटो G9 बजट प्राइस टैग के साथ लॉन्च, 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी मिलेगी; जानिए कीमत के हिसाब से कितना पावरफुल है फोन? 2. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा 3. मराज़ो में अब नहीं मिलेंगे क्रूज कंट्रोल और पावर फोल्डिंग विंग मिरर जैसे फीचर्स; 7 इंच इंफोटेनेमेंट सिस्टम के लिए खर्च करना होगा 13.51 लाख रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरे के साथ बोकेह लेंस दिया हुआ है।

लगातार चौथे दिन रिया से होगी पूछताछ, एक्टर की बहन मीतू को भी जांच एजेंसी ने बुलाया; कारोबारी गौरव आर्य ड्रग्स मामले में ईडी के सामने होंगे पेश https://ift.tt/3jwumaK

राजकुमार राव के जन्मदिन पर उनके डायरेक्टर्स ने सुनाए उनसे जु़ड़े किस्से, 'स्त्री' के निर्देशक बोले- वे अपने अलावा सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी याद रखते हैं https://ift.tt/3jGlejV

लगातार चौथे दिन रिया से होगी पूछताछ, एक्टर की बहन मीतू को भी जांच एजेंसी ने बुलाया; कारोबारी गौरव आर्य ड्रग्स मामले में ईडी के सामने होंगे पेश मुंबई पहुंची सीबीआई की एसआईटी टीम की पूछताछ का आज 11वां दिन है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद सीबीआई अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है कि सुशांत की मौत सुसाइड है या मर्डर? सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास रिया चक्रवर्ती को फिर से सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई कैमरा के सामने रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के कुक नीरज सिंह और सिद्धार्थ पिठानी को बैठाकर पूछताछ कर सकती हैं। आज ही सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया है। टीम उनके पिता और बहन प्रियंका का बयान भी अगले एक-दो दिन में ले सकती है। गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य से ईडी आज करेगी पूछताछ इससे पहले रविवार यानी 10वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरी बार पूछताछ की। एजेंसी ने रविवार को करीब नौ घंटे तक 8 से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए। एजेंसी रिया से 26 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इस बीच, गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य भी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां आने से पहले आर्य ने गोवा एयरपोर्ट पर कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिले। हां, 2017 में एक बार उसकी मुलाकात रिया से हुई थी। आर्य को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नारकोटिक्स टीम भी उससे पूछताछ करेगी। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। ड्रग्स को लेकर पूछे सवाल पर नाराज हुईं रिया सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किया गया तो वह सीबीआई जांच अधिकारियों पर नाराज हो गईं। इस सवाल का रिया ने सही से जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से आज उनसे फिर से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल पूछा जा सकता है। रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शॉपिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं। रिया चक्रवर्ती से कब और कितनी बार हुई पूछताछ 28 अगस्त 10 घंटे 29 अगस्त 07 घंटे 30 अगस्त 09 घंटे कुल 26 घंटे कांग्रेस का आरोप- फिल्मकार संदीप के भाजपा से संबंध रविवार को कांग्रेस ने संदीप सिंह का भाजपा से कनेक्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, सुशांत की मौत मामले में संदीप सिंह का नाम सामने आया है, आखिर संदीप का भाजपा से क्या संबंध है, संदीप को कौन बचा रहा है? सिंघवी ने कहा, "बीते कुछ महीनों में संदीप ने 53 बार महाराष्ट्र भाजपा दफ्तर में फोन किए हैं। संदीप सिंह ने ही लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाई थी। इसके पोस्टर को उस वक्त के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रिलीज किया। इससे पहले, सिंघवी के पार्टी नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुझे संदीप के बारे में ड्रग कनेक्शन की शिकायत मिली है। इनकी शिकायत सीबीआई को भेजेंगे। सुशांत मामले से भाजपा का कोई संबंध नहीं : दानवे केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीबीआई जांच का विरोध ‘किसी’ को बचाने के लिए कर रहे थे और अब वे लोग इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि इस मामले से भाजपा को कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच्चाई सामने लाना चाहते हैं। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि मामले में कुछ गड़बड़ी है। वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुंबई में डीआरडीओ गेस्टहाउस के बाहर जमा मीडियाकर्मियों की भीड़।

राजकुमार राव के जन्मदिन पर उनके डायरेक्टर्स ने सुनाए उनसे जु़ड़े किस्से, 'स्त्री' के निर्देशक बोले- वे अपने अलावा सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी याद रखते हैं राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। इस मौके पर उनकी फिल्मों 'न्यूटन', 'मेड इन चाइना' और 'स्त्री' के डायरेक्टर्स ने अभिनेता से जुड़े किस्से बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजकुमार का बचपन जॉइंट फैमिली में गुजरा, जहां सभी को फिल्म देखने का बहुत शौक था। स्कूल के दिनों से ही उनकी खासी रुचि एक्टिंग और डांसिंग में थी। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग कि ट्रेनिंग ली और फिर फिल्मों में करियर बनाने के मुंबई का रुख किया। वहां उन्होंने आम लोगों कि तरह स्ट्रगल किया और सैकड़ों ऑडिशन देकर उन्होंने अपना मुकाम बनाया है। राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया जैसे 'रागिनी MMS 2', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2', आमिर खान की फिल्म 'तलाश' लेकिन उन्हें उनका ब्रेक थ्रू मिला 2013 में आई फिल्म 'काय पो चे' से। 'शाहिद' ने दिलवाया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' के लिए मिला बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड साथ ही इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आने वाली फिल्म क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016) और ट्रैप्ड (2016) में उनके काम को काफी सराहना मिली। 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलवाया। इंडिया से ऑस्कर के लिए गई थी 'न्यूटन' 'न्यूटन' जैसी फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसने उन्हें कमर्शियल सक्सेस के साथ कई अवॉर्ड्स भी दिलाए। उन्हें बेस्ट एक्टर एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया। साथ ही ये भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने वाली फिल्म भी बनी। फिल्म 'राब्ता' में निभाया 324 साल के बूढ़े का रोल दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' में राव ने 324 साल के बूढ़े का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं राजकुमार राव एक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अपने किरदार के लिए राजकुमार को प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ा जिसके लिए उन्हें रोज 5 से 6 घंटे लगते थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2018 में उनकी फिल्म आई 'स्त्री' जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म राजकुमार राव के करियर में अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। पिछले साल 2019 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। 'मेड इन चाइना', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जजमेंटल है क्या'। अमित मसुरकर, डायरेक्टर (न्यूटन) फिल्म 'न्यूटन' के डायरेक्टर अमित मसुरकर ने राव के बारे में बताते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं राजकुमार राव को उनकी पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से जानता हूं। उस समय मैं उस फिल्म को मेकिंग शूट करने के लिए आया था और हम लोग छत्तीसगढ़ में एक 2 स्टार होटल में शूट कर रहे थे। जहां पर हमारे कमरे में टीवी नहीं था और राजकुमार को क्रिकेट इतना पसंद था कि उन्होंने उस होटल के नीचे जो इलेक्ट्रॉनिक शॉप थी उसे खुलवाया और रात में बैठकर वहां क्रिकेट मैच देखा करते थे।' डेडिकेशन के चलते बाल घुंघराले रखवाए 'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान न्यूटन के शूट से 3 से 4 महीने पहले उन्होंने एक दिन मुझे कॉल किया और उन्होंने मुझे हाकिम सलीम के सलून में बुलाया। 'न्यूटन' में उनके बाल घुंघराले हों यह आइडिया राजकुमार राव का था। उन्होंने कहा कि उन्होंने साइंटिस्ट आइजक न्यूटन की पिक्चर देखी थी और उसमें उनके बाल उसी तरीके से बिखरे हुए और घुंघराले थे तो उन्होंने भी सोचा कि अगर यह छोटा सा बदलाव अपने बालों में करेंगे तो शायद थोड़ा सा अंश उन्हें मिल जाए और उनकी यह बात और उनका यह डेडिकेशन मुझे बहुत पसंद आया।' एक्शन सीन करने में निपुण है राजकुमार 'फिल्म के दौरान मुझे पता चला राजकुमार राव मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है जो कम लोग जानते हैं। इस फिल्म के एक सीन में राजकुमार राव बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हैं और जिस तरीके से उन्होंने किक मारी उससे मैं बहुत इंप्रेस हुआ। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसी फिल्मों में कास्ट किया जाता है जिसमें उनका किरदार इंटेंस हो और जहां उन्हें कुछ एक्शन सीन करना ही ना पड़ें। लेकिन वे एक्शन सीन बहुत अच्छे से कर सकते हैं। उनकी इस बात से मैं बहुत इंप्रेस हुआ।' रात को 3 बजे उठकर तैयार होते थे राजकुमार 'उस समय मुझे याद है कि उनका कॉल टाइम सुबह 6:00 बजे हुआ करता था जिसके लिए राजकुमार राव रात को 3:00 बजे उठते थे, एक्सरसाइज करते थे। 2 घंटा उन्हें मेकअप करने में लगता था और उसके बाद 6:00 बजे शार्प सेट पर आ जाते थे। अपने काम को लेकर इतना डेडिकेशन दिखाना उनकी बहुत अच्छी बात है। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह हमेशा कंसर्न रहते हैं। मैं यही कहता हूं कि जितने भी लोग फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं उन्हें राजकुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए।' मिखिल मुसाले, डायरेक्टर (मेड इन चाइना) 'मेड इन चाइना मेरी पहली हिंदी फिल्म थी लेकिन राजकुमार राव ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वे सेट पर सबको कंफर्टेबल कर देते हैं। मुझे याद है कि शूटिंग के पहले दिन उन्होंने माइक पर एक गाना गाया था और सभी यूनिट मेंबर को डांस करवाया था ताकि सभी जो अलग-अलग जगह से और बैकग्राउंड से आए हैं एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो जाए।' 'साथ ही जब मैं शूटिंग के 15 -20 दिन पहले चाइना गया था रेकी के लिए तब मुझे राजकुमार का फोन आया था और उन्होंने मुझे कहा कि वो अहमदाबाद में हैं। वे दरअसल अहमदाबाद इसीलिए गए थे क्योंकि फिल्म में उनका किरदार गुजराती बिजनेसमैन का है और उस किरदार में उतरने के लिए वे उस जगह पर रह रहे थे। उनकी यह क्वालिटी कि वे अपने रोल को स्टडी करते हैं, प्रीपेयर करते हैं और उस पर मेहनत करते हैं यह बहुत ही इंप्रेसिव है।' अमर कौशिक, डायरेक्टर (स्त्री) 'राजकुमार राव एक ऐसे इंसान हैं जिनसे आप अपने दिल से की बातें शेयर कर सकते हैं और वह बहुत ही ध्यान से आपकी बातें सुनते हैं। वे बेहद ही सात्विक खाना खाते हैं। वे पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं और सेट पर उनका खाना छोटी-छोटी कटोरी में आता है जैसा कि हम सब बचपन में खाया करते थे। अगर वे कहीं बाहर जा रहे होते हैं तो वो ढाबे में रुक कर खाना भी पसंद करते हैं।' 'सेट पर सबसे ज्यादा छिछोरे या मस्तीखोर अगर कोई थे तो वो थे राजकुमार राव। उनकी सबसे यूनिक क्वालिटी ये है कि वे खुद के डायलॉग तो याद रखते ही थे लेकिन सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी उन्हें याद होते थे। तो अगर सामने वाला कभी अपने डायलॉग भूल जाता था तो राजकुमार खुद उसे याद दिलाया करते थे। वे अपने किरदार में इतना डूब जाते हैं कि हम सेट पर उन्हें राजकुमार की जगह विक्की बुलाया करते थे।' 'सेट पर राजकुमार राव को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्होंने बहुत इंटेंस रोल निभाए हैं, वो हमेशा मस्ती के मूड में रहते थे। मुझे लगता है कि उनके अंदर बहुत सारा कमर्शियल मसाला है जो अभी और एक्सप्लोर होना बाकी है। वे इंटेंस किरदार भी बखूबी निभाते हैं।' 'राजकुमार राव को 90 के दशक का लगभग हर गाना याद है। वो पुराने गाने ना सिर्फ सुनना पसंद करते हैं बल्कि उन्हें हर गाने का सिग्नेचर स्टेप भी याद है। वे सेट पर हम सबके सामने इन गानों पर सिग्नेचर स्टेप करके दिखाया करते थे। सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे से लेकर कई अजीबोगरीब गाने भी उन्हें पूरी तरीके से याद है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today On the birthday of Rajkumar Rao, his directors narrated stories related to him, the director of 'Stree' said - He remembers the dialogue of the actor in front of him.

अंकित आचार्य बोला- मां-बाप का ख्याल रखने के लिए सुशांत भइया स्टाफ को 1 लाख रु तक देते थे, भइया पर इंटरव्‍यू देने के बाद मेरी नौकरी चली गई सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य का कहना है कि वो सुशांत को न्‍याय दिलाने की मुहिम में जुटे हुए हैं, इसलिए उनके वर्तमान बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। उसने बताया कि सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे। दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अंकित ने सुशांत समेत सैफ अली खान और करीना से जुड़ा अनुभव भी बताया। अंकित के मुताबिक सैफ बहुत गाली गलोज करते हैं। प्रस्तुत है अंकित से हुई बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल- रिया का क्‍लेम है कि सुशांत के उनके पिता के साथ संबंध अच्‍छे नहीं थे। कितनी हकीकत है इसमें? अंकित- 'भइया अपने पापा से बातें तो करते थे। यह बात है कि 2019 से पहले उनके पापा कभी मुंबई नहीं आए। मगर फोन पर बातें तो हुआ करती थीं। हफ्ते में कितनी बार होती थीं, वह तो पता नहीं, मगर बातें होती तो थीं।' सवाल- सुशांत अपने पापा के बारे में आप लोगों से या घर में किसी से क्‍या बातें करते थे? अंकित- 'वो पापा को मिस करते थे। मम्‍मी को भी लगातार मिस करते थे। पापा से तो बातें होती ही थीं। फोन पर बातों के दौरान कभी झगड़ा वगड़ा नहीं हुआ था।' सवाल- पिछले पांच-छह सालों में सुशांत कितना पटना आना-जाना करते रहे? अंकित- 'एक बार तो गए थे। मुंडन करवाने के समय। मैंने तो एक ही बार देखा था।' सवाल- आप लोगों को रिया की तरफ से कथित तौर पर नौकरी से हटाने का मामला अक्‍टूबर 2019 से हो रहा था? उस वक्‍त क्या सुशांत ने रिया को रोका था? अंकित- 'वह मुझे तो मालूम नहीं। सितंबर में उनके यूरोप ट्रिप के दौरान मैं गांव चला गया था। उनके आने पर हमलोगों को निकाल दिया। मैंने पूछा भी कि भइया से बात करवाइए तो उन्‍होंने नहीं करवाई। जवाब मिला कि भइया बाहर गए हुए हैं, वो आएंगे तो बात कर लेना। बाद में भइया को कॉल किया और मैसेज भी तो लगा नहीं। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।' सवाल- बाद में कभी उनके घर पर जाकर मिलने की कोशिश करते रहे? हटाने का रीजन पता चला? अंकित- 'रीजन भी नहीं बताया। स्‍टाफ ने बताया कि मैडम से बात कर लो। बाद में पता चला कि मैडम रिया हैं। मिलने की कोशिश भी की थी मैंने, पर गार्ड बिल्डिंग में जाने नहीं देता रहा।' सवाल- आप दो साल साथ रहे सुशांत के साथ। उस दौरान संदीप सिंह आए कभी? अंकित- 'मैंने तो देखा नहीं कभी। सुना था केवल कि पवित्र रिश्‍ता के समय तक दोनों की दोस्‍ती थी। पर 2012 या 2013 के बाद से उनकी दोस्‍ती टूट गई थी।' सवाल- दोस्ती टूटने के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी? अंकित- 'वजह तो नहीं मालूम। पर 2012-13 से लेकर और जब तक मैं सुशांत भइया के साथ था, तब तक तो मैंने कभी संदीप सिंह को आते नहीं देखा। हां, अब फोन पर बातें होती होंगी तो वो पता नहीं।' सवाल- मर्डर के पीछे मोटिव होता है। आप को क्‍या लगता है क्‍या वजह होगी? अंकित- 'यह तो पता नहीं। नीरज कभी बोलता है, जूस दिया 14 की सुबह। फिर बयान पलट देता है। मेरे ख्‍याल से तो 13 जून की रात ही भइया को मार दिया गया था। मगर नीरज, दीपेश वगैरह कोई जिम्‍मेदारी नहीं ले रहे कि पार्टी हुई थी रात को।' 'जब मारा गया उन्‍हें, तो देखना चाहिए था न। नीरज वगैरह को एक्‍स्‍ट्रा पैसे भी देते थे घर जाने के वक्‍त। 50 हजार से एक लाख तक भी। पर 13 की रात को कोई मार कर चला गया पर आप लोग देखते तक नहीं।' सवाल- पर पुराने कुक का कहना है कि पार्टी हुई नहीं? अंकित- 'बयानों में बहुत उलटफेर है। क्राइम सीन पर मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। मुझे तो 14 जून की दोपहर दो बजे इस वारदात का पता चला था। मैं 'सोन चिरैया' देख रहा था, जब मेरे एक दोस्‍त का मैसेज आया था। मैं फिर उनकी बिल्डिंग की तरफ गया। बाहर ही रहा, क्‍योंकि डर लग रहा था।' सवाल- जिस बंदे ने आपको जान से मारने की धमकी दी, उसका नंबर सेव किया? एक्‍सेंट से कैसा लग रहा था वो, मुंबइया हिंदी बोल रहा था? अंकित- 'नहीं। मैं काफी डर गया था। मैंने कॉल लॉग से नंबर ही डिलीट कर दिया था। एक इंटरव्यू में मैंने ये बात बोली भी थी। वो वैसे खड़ी हिंदी बोल रहा था। तू तड़ाक करते हुए। इंटरव्‍यू में मैंने ये बोला तो उसके बाद से कॉल्‍स आने बंद हो गए थे। पर भइया के लिए तो लड़ूंगा ही। वो कॉल दस से 15 दिन पहले आया था। वो कॉल 15 सेकेंड का था।' सवाल- अभी कहां काम कर रहे हो आप? अंकित- 'चैनलों पर इंटरव्‍यू देने के चलते मुझे काम से निकाल दिया गया। ठाणे के एक बिजनेसमैन हैं, वहां काम पकड़ा ही था। वो शायद डर गए होंगे कि पता नहीं सीबीआई वगैरह मुझसे पूछताछ करने लगे या आगे भी धमकी भरे कॉल्‍स आते रहे। वहां मैंने सात दिन काम किया। उसके पैसे मगर मिल गए मुझे।' सवाल- सुशांत से पहले कहां काम करते थे? अंकित- 'सैफ अली खान के स्‍पॉट बॉय का काम था। शूट पर उनके साथ जाया करता था। मगर उनकी गाली-गलौज के चलते दो साल बाद काम छोड़ दिया। मसाज भी करवाते थे मुझसे तो मां-बहन की गालियों से ही शुरूआत होती थी। थोड़े अजीब से थे।' 'करीना मैडम अच्‍छी थीं। टिप के तौर पर 500 रुपए दिया करती थीं। सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अंकित ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2012-13 के बीच काम किया था। उसके मुताबिक सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।

आज ही जमा कर दें अपने किसान क्रेडिट कार्ड पर बकाया कर्ज, नहीं तो देना होगा ज्यादा ब्याज https://ift.tt/32D3Qp3

आज ही जमा कर दें अपने किसान क्रेडिट कार्ड पर बकाया कर्ज, नहीं तो देना होगा ज्यादा ब्याज अगर आपने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवा रखा है तो आज ही इस पर बकाया लोन चुका दें। अगर KCC धारकों ने 31 अगस्त तक पैसे नहीं लौटाए तो उन्हें 4 की जगह 7 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा। इसीलिए ब्याज की मार से बचने के लिए आज ही अपना बकाया कर्ज चुका दें। 2 बार बढ़ चुकी है कर्ज वापसी की आखिरी तारीख वैसे KCC पर लिया गया लोन 31 मार्च तक चुकाना होता है। लेकिन सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए इसे 31 मार्च से बढ़ाकर पहले 31 मई किया था। बाद में इसे और बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया। इसका मतलब यह है कि किसान KCC कार्ड के ब्याज को सिर्फ 4 फीसदी सालाना के पुराने रेट पर 31 अगस्त तक भुगतान कर सकते हैं। कितना देना होगा ब्याज? खेती-किसानी के लिए ब्याज दर वैसे तो 9 फीसदी है। लेकिन सरकार इसमें 2 प्रतिशत की सब्सिडी देती है। इस तरह यह 7 फीसदी पड़ता है। लेकिन समय पर लौटा देने पर 3 फीसदी और छूट मिल जाती है। इस तरह किसानों के लिए ब्याज दर 4 फीसदी रह जाती है। क्‍या है किसान क्रेडिट कार्ड? किसान क्रेडिट कार्ड बैंक जारी करते हैं। KCC केंद्र सरकार की योजना है, जिसे साल 1998 में शुरू किया गया था। इस KCC की शुरुआत नाबार्ड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मिलकर की थी। फिलहाल देश के करीब 7 करोड़ किसानों के पास किसान कार्ड है। इस किसान कार्ड के जरिए किसानों को एक डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से वो अपनी जरूरत के मुताबिक अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं। इसके तहत मिलता है 5 लाख रुपए तक का लोन इसके जरिए किसान 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस योजना को शुरू करने का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी चीजों जैसे-खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद करने के लिए लिए कर्ज उपलब्ध कराना है। KCC की सुविधा पशुपालन और मछलीपालन के लिए भी उपलब्ध कराई जाती है। आसान है KCC बनवाना आप किसी भी बैंक से अपना KCC बनवा सकते हैं इसके लिए सिर्फ 3 डॉक्यूमेंट ही लिए जाएंगे। पहला यह कि जो व्यक्ति अप्लीकेशन दे रहा है वो किसान है या नहीं इसका प्रमाण। इसके लिए बैंक उसके खेती के कागजात देखें और उसकी कॉपी लें। दूसरा निवास प्रमाण पत्र और तीसरा आवेदक का शपथ पत्र कि उसका किसी और बैंक में लोन तो बकाया नहीं है। सरकार ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन के 15वें दिन तक यानी दो सप्ताह के अंदर KCC बन जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today kisan credit card ; KCC ; sarkari yojana ; goverment scheme ; Deposit today the outstanding loan on your farmer credit card, otherwise you will have to pay more interest

लो-बजट फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है जिओनी मैक्स, कंपनी का दावा- इसमें है बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी, जानिए कीमत के हिसाब से दमदार है ये फोन? https://ift.tt/3hIqEKD

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: सुशांत की दो बहने लेती थीं ड्रग्स, परिवार को भी थी इसकी जानकारी; नशे के कारण लगातार गिर रहा था सुशांत का करियर https://ift.tt/34Jx7Bj

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: सुशांत की दो बहने लेती थीं ड्रग्स, परिवार को भी थी इसकी जानकारी; नशे के कारण लगातार गिर रहा था सुशांत का करियर सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में सुशांत और रिया की मैनेजर रही श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। कुछ दिन पहले ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती के दो फोन की क्लोनिंग की गई और इससे रिकवर चैट में ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ था, जिसके बाद गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत के परिवार को उनकी बहनों के ड्रग्स लेने की जानकारी थी आज तक को दिए इंटरव्यू में सरावगी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें 'ड्रग्स पार्टी' का हिस्सा होती थीं। वो इनमें शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन जो मुंबई में रहती हैं वो शराब का सेवन करती थीं। वो इसकी काफी शौकीन थीं। अशोक का मानना है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे। व्हाट्स ऐप ग्रुप में मौजूद हर शख्स लेता था ड्रग्स अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया। उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।' खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत अशोक सरावगी ने आगे कहा, "सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने 11 जनवरी को एक मीटिंग भी बुलाई थी, जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे। लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। जिस बाद में सुशांत ने सुना भी था श्रुति समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी।" परिवार वाले सुशांत के लिए खुलवाना चाहते थे रेस्टोरेंट अशोक सरावगी ने आगे बताया, " सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहुत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था।" ड्रग्स ने डाला सुशांत के करियर पर असर श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय वे टाउन में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी पचास प्रतिशत कम देगी। सुशांत को वो डील मंजूर नहीं थी और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था। सुशांत उस समय ठीक नहीं थे।' श्रुति ने बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे इससे पहले रविवार को श्रुति मोदी और सुशांत की बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। जिससे यह खुलासा हुआ है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है। इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है। 8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अशोक सरावगी(बाएं) श्रुति मोदी का केस देख रहे हैं। श्रुति मोदी सुशांत की मैनेजर रह चुकी हैं।

लो-बजट फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है जिओनी मैक्स, कंपनी का दावा- इसमें है बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी, जानिए कीमत के हिसाब से दमदार है ये फोन? https://ift.tt/3hIqEKD

लो-बजट फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है जिओनी मैक्स, कंपनी का दावा- इसमें है बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी, जानिए कीमत के हिसाब से दमदार है ये फोन? पिछले हफ्ते जिओनी ने लंबे समय भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लो बजट स्मार्टफोन जिओनी मैक्स के साथ बाजार में वापसी की। इसे खासतौर से बेसिक स्मार्टफोन लवर्स के लिए डिजाइन किया है, जो कम बजट में स्मार्टफोन का शौक पूरा करना चाहते हैं। जिओनी के इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को कुछ नया मिलेगा या नहीं, और कीमत के हिसाब से ये स्मार्टफोन कितना पावरफुल है। इन सभी बातों को इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं... जिओनी मैक्स की कीमत सबसे पहले बात करते हैं फोन की कीमत की। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5999 रुपए है। यह ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फोन में बेस्ट पार्ट क्या? कीमत के हिसाब से इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे अपने सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन से बेहतर बना रहे हैं। जैसे की इसके कैमरा फीचर्, पावरफुल बैटरी, बड़ा डिस्प्ले। 1. सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले की। फोन में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। जिसमें ड्यूड्रॉप कटआउट मिलता है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास मिलता है। इस कीमत के अन्य स्मार्टफोन जैसे सैमसंग M01 कोर (कीमत: 6040 रुपए) में 5.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। हालांकि इसका क्लोज कॉम्पीटीटर टेक्नो स्पार्क गो (कीमत: 5599 रुपए) है, जो इससे 400 रुपए सस्ता है और इसमें भी 6.1 इंच का डिस्प्ले मिल जाता है। 2. अब बात करते हैं इसकी बैटरी की। तो फोन में 5000 एमएएच बैटरी है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तो नहीं लेकिन बैटरी बैकअप अच्छा-खासा मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 5000 एमएएच बैटरी मिलती है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी फोन पावरबैंक का भी काम करेगा, इससे आप किसी अन्य फोन या लो पावर गैजेट जैसे नेकबैंड या ट्रूली वायरलेस इयरफोन को भी चार्ज कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में फोन से 24 घंटे गाने सुने जा सकते हैं या 9 घंटे से ज्यादा समय तक मूवी देखा जा सकती है या 42 घंटे तक लगातार बात की जा सकती है या 12 घंटे तक लगातार गेम खेले जा सकते हैं। 3. फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ बोकेह लेंस दिया हुआ है। साथ ही सेल्फी लेने का काम फ्रंट में मिलने वाला 5 मेगापिक्सल का लेंस करता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें महंगे फोन में मिलने वाला स्लो मोशन वीडियो सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा कैमरा ऑडियो नोट, टाइम लैप्स, फेस ब्यूटी, एचडीआर मोड और बोकेह मोड सपोर्ट करता है। 4. स्टोरेज की बात करें तो, फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसमें ऑन बोर्ड 32 जीबी का स्टोरेज और 2 जीबी की रैम मिल जाती है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जिस पर पबजी जैसे हैवी तो नहीं लेकिन गेमिंग जरूर की जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर मिल जाता है। इसलिए कीमत के हिसाब से इसके फीचर्स को देखते हुए इसका फर्स्ट ओपिनियम बेहतर है। ये भी पढ़ सकते हैं... 1. मोटो G9 बजट प्राइस टैग के साथ लॉन्च, 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी मिलेगी; जानिए कीमत के हिसाब से कितना पावरफुल है फोन? 2. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा 3. मराज़ो में अब नहीं मिलेंगे क्रूज कंट्रोल और पावर फोल्डिंग विंग मिरर जैसे फीचर्स; 7 इंच इंफोटेनेमेंट सिस्टम के लिए खर्च करना होगा 13.51 लाख रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरे के साथ बोकेह लेंस दिया हुआ है।

लगातार चौथे दिन रिया से होगी पूछताछ, एक्टर की बहन मीतू को भी जांच एजेंसी ने बुलाया; कारोबारी गौरव आर्य ड्रग्स मामले में ईडी के सामने होंगे पेश https://ift.tt/3jwumaK

राजकुमार राव के जन्मदिन पर उनके डायरेक्टर्स ने सुनाए उनसे जु़ड़े किस्से, 'स्त्री' के निर्देशक बोले- वे अपने अलावा सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी याद रखते हैं https://ift.tt/3jGlejV

लगातार चौथे दिन रिया से होगी पूछताछ, एक्टर की बहन मीतू को भी जांच एजेंसी ने बुलाया; कारोबारी गौरव आर्य ड्रग्स मामले में ईडी के सामने होंगे पेश मुंबई पहुंची सीबीआई की एसआईटी टीम की पूछताछ का आज 11वां दिन है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद सीबीआई अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है कि सुशांत की मौत सुसाइड है या मर्डर? सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास रिया चक्रवर्ती को फिर से सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई कैमरा के सामने रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के कुक नीरज सिंह और सिद्धार्थ पिठानी को बैठाकर पूछताछ कर सकती हैं। आज ही सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया है। टीम उनके पिता और बहन प्रियंका का बयान भी अगले एक-दो दिन में ले सकती है। गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य से ईडी आज करेगी पूछताछ इससे पहले रविवार यानी 10वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरी बार पूछताछ की। एजेंसी ने रविवार को करीब नौ घंटे तक 8 से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए। एजेंसी रिया से 26 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इस बीच, गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य भी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां आने से पहले आर्य ने गोवा एयरपोर्ट पर कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिले। हां, 2017 में एक बार उसकी मुलाकात रिया से हुई थी। आर्य को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नारकोटिक्स टीम भी उससे पूछताछ करेगी। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। ड्रग्स को लेकर पूछे सवाल पर नाराज हुईं रिया सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किया गया तो वह सीबीआई जांच अधिकारियों पर नाराज हो गईं। इस सवाल का रिया ने सही से जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से आज उनसे फिर से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल पूछा जा सकता है। रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शॉपिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं। रिया चक्रवर्ती से कब और कितनी बार हुई पूछताछ 28 अगस्त 10 घंटे 29 अगस्त 07 घंटे 30 अगस्त 09 घंटे कुल 26 घंटे कांग्रेस का आरोप- फिल्मकार संदीप के भाजपा से संबंध रविवार को कांग्रेस ने संदीप सिंह का भाजपा से कनेक्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, सुशांत की मौत मामले में संदीप सिंह का नाम सामने आया है, आखिर संदीप का भाजपा से क्या संबंध है, संदीप को कौन बचा रहा है? सिंघवी ने कहा, "बीते कुछ महीनों में संदीप ने 53 बार महाराष्ट्र भाजपा दफ्तर में फोन किए हैं। संदीप सिंह ने ही लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाई थी। इसके पोस्टर को उस वक्त के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रिलीज किया। इससे पहले, सिंघवी के पार्टी नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुझे संदीप के बारे में ड्रग कनेक्शन की शिकायत मिली है। इनकी शिकायत सीबीआई को भेजेंगे। सुशांत मामले से भाजपा का कोई संबंध नहीं : दानवे केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीबीआई जांच का विरोध ‘किसी’ को बचाने के लिए कर रहे थे और अब वे लोग इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि इस मामले से भाजपा को कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच्चाई सामने लाना चाहते हैं। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि मामले में कुछ गड़बड़ी है। वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुंबई में डीआरडीओ गेस्टहाउस के बाहर जमा मीडियाकर्मियों की भीड़।

राजकुमार राव के जन्मदिन पर उनके डायरेक्टर्स ने सुनाए उनसे जु़ड़े किस्से, 'स्त्री' के निर्देशक बोले- वे अपने अलावा सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी याद रखते हैं राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। इस मौके पर उनकी फिल्मों 'न्यूटन', 'मेड इन चाइना' और 'स्त्री' के डायरेक्टर्स ने अभिनेता से जुड़े किस्से बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजकुमार का बचपन जॉइंट फैमिली में गुजरा, जहां सभी को फिल्म देखने का बहुत शौक था। स्कूल के दिनों से ही उनकी खासी रुचि एक्टिंग और डांसिंग में थी। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग कि ट्रेनिंग ली और फिर फिल्मों में करियर बनाने के मुंबई का रुख किया। वहां उन्होंने आम लोगों कि तरह स्ट्रगल किया और सैकड़ों ऑडिशन देकर उन्होंने अपना मुकाम बनाया है। राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया जैसे 'रागिनी MMS 2', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2', आमिर खान की फिल्म 'तलाश' लेकिन उन्हें उनका ब्रेक थ्रू मिला 2013 में आई फिल्म 'काय पो चे' से। 'शाहिद' ने दिलवाया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' के लिए मिला बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड साथ ही इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आने वाली फिल्म क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016) और ट्रैप्ड (2016) में उनके काम को काफी सराहना मिली। 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलवाया। इंडिया से ऑस्कर के लिए गई थी 'न्यूटन' 'न्यूटन' जैसी फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसने उन्हें कमर्शियल सक्सेस के साथ कई अवॉर्ड्स भी दिलाए। उन्हें बेस्ट एक्टर एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया। साथ ही ये भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने वाली फिल्म भी बनी। फिल्म 'राब्ता' में निभाया 324 साल के बूढ़े का रोल दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' में राव ने 324 साल के बूढ़े का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं राजकुमार राव एक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अपने किरदार के लिए राजकुमार को प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ा जिसके लिए उन्हें रोज 5 से 6 घंटे लगते थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2018 में उनकी फिल्म आई 'स्त्री' जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म राजकुमार राव के करियर में अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। पिछले साल 2019 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। 'मेड इन चाइना', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जजमेंटल है क्या'। अमित मसुरकर, डायरेक्टर (न्यूटन) फिल्म 'न्यूटन' के डायरेक्टर अमित मसुरकर ने राव के बारे में बताते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं राजकुमार राव को उनकी पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से जानता हूं। उस समय मैं उस फिल्म को मेकिंग शूट करने के लिए आया था और हम लोग छत्तीसगढ़ में एक 2 स्टार होटल में शूट कर रहे थे। जहां पर हमारे कमरे में टीवी नहीं था और राजकुमार को क्रिकेट इतना पसंद था कि उन्होंने उस होटल के नीचे जो इलेक्ट्रॉनिक शॉप थी उसे खुलवाया और रात में बैठकर वहां क्रिकेट मैच देखा करते थे।' डेडिकेशन के चलते बाल घुंघराले रखवाए 'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान न्यूटन के शूट से 3 से 4 महीने पहले उन्होंने एक दिन मुझे कॉल किया और उन्होंने मुझे हाकिम सलीम के सलून में बुलाया। 'न्यूटन' में उनके बाल घुंघराले हों यह आइडिया राजकुमार राव का था। उन्होंने कहा कि उन्होंने साइंटिस्ट आइजक न्यूटन की पिक्चर देखी थी और उसमें उनके बाल उसी तरीके से बिखरे हुए और घुंघराले थे तो उन्होंने भी सोचा कि अगर यह छोटा सा बदलाव अपने बालों में करेंगे तो शायद थोड़ा सा अंश उन्हें मिल जाए और उनकी यह बात और उनका यह डेडिकेशन मुझे बहुत पसंद आया।' एक्शन सीन करने में निपुण है राजकुमार 'फिल्म के दौरान मुझे पता चला राजकुमार राव मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है जो कम लोग जानते हैं। इस फिल्म के एक सीन में राजकुमार राव बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हैं और जिस तरीके से उन्होंने किक मारी उससे मैं बहुत इंप्रेस हुआ। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसी फिल्मों में कास्ट किया जाता है जिसमें उनका किरदार इंटेंस हो और जहां उन्हें कुछ एक्शन सीन करना ही ना पड़ें। लेकिन वे एक्शन सीन बहुत अच्छे से कर सकते हैं। उनकी इस बात से मैं बहुत इंप्रेस हुआ।' रात को 3 बजे उठकर तैयार होते थे राजकुमार 'उस समय मुझे याद है कि उनका कॉल टाइम सुबह 6:00 बजे हुआ करता था जिसके लिए राजकुमार राव रात को 3:00 बजे उठते थे, एक्सरसाइज करते थे। 2 घंटा उन्हें मेकअप करने में लगता था और उसके बाद 6:00 बजे शार्प सेट पर आ जाते थे। अपने काम को लेकर इतना डेडिकेशन दिखाना उनकी बहुत अच्छी बात है। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह हमेशा कंसर्न रहते हैं। मैं यही कहता हूं कि जितने भी लोग फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं उन्हें राजकुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए।' मिखिल मुसाले, डायरेक्टर (मेड इन चाइना) 'मेड इन चाइना मेरी पहली हिंदी फिल्म थी लेकिन राजकुमार राव ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वे सेट पर सबको कंफर्टेबल कर देते हैं। मुझे याद है कि शूटिंग के पहले दिन उन्होंने माइक पर एक गाना गाया था और सभी यूनिट मेंबर को डांस करवाया था ताकि सभी जो अलग-अलग जगह से और बैकग्राउंड से आए हैं एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो जाए।' 'साथ ही जब मैं शूटिंग के 15 -20 दिन पहले चाइना गया था रेकी के लिए तब मुझे राजकुमार का फोन आया था और उन्होंने मुझे कहा कि वो अहमदाबाद में हैं। वे दरअसल अहमदाबाद इसीलिए गए थे क्योंकि फिल्म में उनका किरदार गुजराती बिजनेसमैन का है और उस किरदार में उतरने के लिए वे उस जगह पर रह रहे थे। उनकी यह क्वालिटी कि वे अपने रोल को स्टडी करते हैं, प्रीपेयर करते हैं और उस पर मेहनत करते हैं यह बहुत ही इंप्रेसिव है।' अमर कौशिक, डायरेक्टर (स्त्री) 'राजकुमार राव एक ऐसे इंसान हैं जिनसे आप अपने दिल से की बातें शेयर कर सकते हैं और वह बहुत ही ध्यान से आपकी बातें सुनते हैं। वे बेहद ही सात्विक खाना खाते हैं। वे पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं और सेट पर उनका खाना छोटी-छोटी कटोरी में आता है जैसा कि हम सब बचपन में खाया करते थे। अगर वे कहीं बाहर जा रहे होते हैं तो वो ढाबे में रुक कर खाना भी पसंद करते हैं।' 'सेट पर सबसे ज्यादा छिछोरे या मस्तीखोर अगर कोई थे तो वो थे राजकुमार राव। उनकी सबसे यूनिक क्वालिटी ये है कि वे खुद के डायलॉग तो याद रखते ही थे लेकिन सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी उन्हें याद होते थे। तो अगर सामने वाला कभी अपने डायलॉग भूल जाता था तो राजकुमार खुद उसे याद दिलाया करते थे। वे अपने किरदार में इतना डूब जाते हैं कि हम सेट पर उन्हें राजकुमार की जगह विक्की बुलाया करते थे।' 'सेट पर राजकुमार राव को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्होंने बहुत इंटेंस रोल निभाए हैं, वो हमेशा मस्ती के मूड में रहते थे। मुझे लगता है कि उनके अंदर बहुत सारा कमर्शियल मसाला है जो अभी और एक्सप्लोर होना बाकी है। वे इंटेंस किरदार भी बखूबी निभाते हैं।' 'राजकुमार राव को 90 के दशक का लगभग हर गाना याद है। वो पुराने गाने ना सिर्फ सुनना पसंद करते हैं बल्कि उन्हें हर गाने का सिग्नेचर स्टेप भी याद है। वे सेट पर हम सबके सामने इन गानों पर सिग्नेचर स्टेप करके दिखाया करते थे। सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे से लेकर कई अजीबोगरीब गाने भी उन्हें पूरी तरीके से याद है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today On the birthday of Rajkumar Rao, his directors narrated stories related to him, the director of 'Stree' said - He remembers the dialogue of the actor in front of him.

अंकित आचार्य बोला- मां-बाप का ख्याल रखने के लिए सुशांत भइया स्टाफ को 1 लाख रु तक देते थे, भइया पर इंटरव्‍यू देने के बाद मेरी नौकरी चली गई सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य का कहना है कि वो सुशांत को न्‍याय दिलाने की मुहिम में जुटे हुए हैं, इसलिए उनके वर्तमान बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। उसने बताया कि सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे। दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अंकित ने सुशांत समेत सैफ अली खान और करीना से जुड़ा अनुभव भी बताया। अंकित के मुताबिक सैफ बहुत गाली गलोज करते हैं। प्रस्तुत है अंकित से हुई बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल- रिया का क्‍लेम है कि सुशांत के उनके पिता के साथ संबंध अच्‍छे नहीं थे। कितनी हकीकत है इसमें? अंकित- 'भइया अपने पापा से बातें तो करते थे। यह बात है कि 2019 से पहले उनके पापा कभी मुंबई नहीं आए। मगर फोन पर बातें तो हुआ करती थीं। हफ्ते में कितनी बार होती थीं, वह तो पता नहीं, मगर बातें होती तो थीं।' सवाल- सुशांत अपने पापा के बारे में आप लोगों से या घर में किसी से क्‍या बातें करते थे? अंकित- 'वो पापा को मिस करते थे। मम्‍मी को भी लगातार मिस करते थे। पापा से तो बातें होती ही थीं। फोन पर बातों के दौरान कभी झगड़ा वगड़ा नहीं हुआ था।' सवाल- पिछले पांच-छह सालों में सुशांत कितना पटना आना-जाना करते रहे? अंकित- 'एक बार तो गए थे। मुंडन करवाने के समय। मैंने तो एक ही बार देखा था।' सवाल- आप लोगों को रिया की तरफ से कथित तौर पर नौकरी से हटाने का मामला अक्‍टूबर 2019 से हो रहा था? उस वक्‍त क्या सुशांत ने रिया को रोका था? अंकित- 'वह मुझे तो मालूम नहीं। सितंबर में उनके यूरोप ट्रिप के दौरान मैं गांव चला गया था। उनके आने पर हमलोगों को निकाल दिया। मैंने पूछा भी कि भइया से बात करवाइए तो उन्‍होंने नहीं करवाई। जवाब मिला कि भइया बाहर गए हुए हैं, वो आएंगे तो बात कर लेना। बाद में भइया को कॉल किया और मैसेज भी तो लगा नहीं। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।' सवाल- बाद में कभी उनके घर पर जाकर मिलने की कोशिश करते रहे? हटाने का रीजन पता चला? अंकित- 'रीजन भी नहीं बताया। स्‍टाफ ने बताया कि मैडम से बात कर लो। बाद में पता चला कि मैडम रिया हैं। मिलने की कोशिश भी की थी मैंने, पर गार्ड बिल्डिंग में जाने नहीं देता रहा।' सवाल- आप दो साल साथ रहे सुशांत के साथ। उस दौरान संदीप सिंह आए कभी? अंकित- 'मैंने तो देखा नहीं कभी। सुना था केवल कि पवित्र रिश्‍ता के समय तक दोनों की दोस्‍ती थी। पर 2012 या 2013 के बाद से उनकी दोस्‍ती टूट गई थी।' सवाल- दोस्ती टूटने के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी? अंकित- 'वजह तो नहीं मालूम। पर 2012-13 से लेकर और जब तक मैं सुशांत भइया के साथ था, तब तक तो मैंने कभी संदीप सिंह को आते नहीं देखा। हां, अब फोन पर बातें होती होंगी तो वो पता नहीं।' सवाल- मर्डर के पीछे मोटिव होता है। आप को क्‍या लगता है क्‍या वजह होगी? अंकित- 'यह तो पता नहीं। नीरज कभी बोलता है, जूस दिया 14 की सुबह। फिर बयान पलट देता है। मेरे ख्‍याल से तो 13 जून की रात ही भइया को मार दिया गया था। मगर नीरज, दीपेश वगैरह कोई जिम्‍मेदारी नहीं ले रहे कि पार्टी हुई थी रात को।' 'जब मारा गया उन्‍हें, तो देखना चाहिए था न। नीरज वगैरह को एक्‍स्‍ट्रा पैसे भी देते थे घर जाने के वक्‍त। 50 हजार से एक लाख तक भी। पर 13 की रात को कोई मार कर चला गया पर आप लोग देखते तक नहीं।' सवाल- पर पुराने कुक का कहना है कि पार्टी हुई नहीं? अंकित- 'बयानों में बहुत उलटफेर है। क्राइम सीन पर मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। मुझे तो 14 जून की दोपहर दो बजे इस वारदात का पता चला था। मैं 'सोन चिरैया' देख रहा था, जब मेरे एक दोस्‍त का मैसेज आया था। मैं फिर उनकी बिल्डिंग की तरफ गया। बाहर ही रहा, क्‍योंकि डर लग रहा था।' सवाल- जिस बंदे ने आपको जान से मारने की धमकी दी, उसका नंबर सेव किया? एक्‍सेंट से कैसा लग रहा था वो, मुंबइया हिंदी बोल रहा था? अंकित- 'नहीं। मैं काफी डर गया था। मैंने कॉल लॉग से नंबर ही डिलीट कर दिया था। एक इंटरव्यू में मैंने ये बात बोली भी थी। वो वैसे खड़ी हिंदी बोल रहा था। तू तड़ाक करते हुए। इंटरव्‍यू में मैंने ये बोला तो उसके बाद से कॉल्‍स आने बंद हो गए थे। पर भइया के लिए तो लड़ूंगा ही। वो कॉल दस से 15 दिन पहले आया था। वो कॉल 15 सेकेंड का था।' सवाल- अभी कहां काम कर रहे हो आप? अंकित- 'चैनलों पर इंटरव्‍यू देने के चलते मुझे काम से निकाल दिया गया। ठाणे के एक बिजनेसमैन हैं, वहां काम पकड़ा ही था। वो शायद डर गए होंगे कि पता नहीं सीबीआई वगैरह मुझसे पूछताछ करने लगे या आगे भी धमकी भरे कॉल्‍स आते रहे। वहां मैंने सात दिन काम किया। उसके पैसे मगर मिल गए मुझे।' सवाल- सुशांत से पहले कहां काम करते थे? अंकित- 'सैफ अली खान के स्‍पॉट बॉय का काम था। शूट पर उनके साथ जाया करता था। मगर उनकी गाली-गलौज के चलते दो साल बाद काम छोड़ दिया। मसाज भी करवाते थे मुझसे तो मां-बहन की गालियों से ही शुरूआत होती थी। थोड़े अजीब से थे।' 'करीना मैडम अच्‍छी थीं। टिप के तौर पर 500 रुपए दिया करती थीं। सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अंकित ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2012-13 के बीच काम किया था। उसके मुताबिक सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।

तनाव और चिंता कम करने में थैरेपी का काम करती है जर्नल राइटिंग, बेहतर तरीके से सहेज सकेंगे यादें; मरने के बाद भी आपको जिंदा रखेगी लेखनी https://ift.tt/3jotHYw

तनाव और चिंता कम करने में थैरेपी का काम करती है जर्नल राइटिंग, बेहतर तरीके से सहेज सकेंगे यादें; मरने के बाद भी आपको जिंदा रखेगी लेखनी ग्लैन क्रैमन. कोरोनावायरस के इस चिंता भरे माहौल में हर कोई मन को शांत रखने और खुश रहने की कोशिश कर रहा है। जीवन में पहली बार ऐसे हालात देखने को मिले, जब हम हमारे दोस्तों और यहां तक कि रिश्तेदारों से मिलने से पहले सोच रहे हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हैं, कहीं भी आने-जाने पर रोक-टोक जारी है। इतना ही नहीं घर के बाहर निकलने में भी खतरा है। बुरे हालात की वजह से दिमागी तौर पर परेशान होना स्वभाविक है। ऐसे में एक थैरेपी है, जो आपकी मदद कर सकती है। क्यों न इस तनाव के माहौल में जर्नल लिखना शुरू किया जाए। इससे आप खुद को बेहतर तरह से जान पाएंगे। इससे आपकी लेखनी सुधरेगी और वो कहानी बेहतर ढंग से तैयार होगी जो आप अपने बारे में दूसरों को सुनाना चाहते हैं। यह एक साइकोथैरेपी का काम भी करेगी और सबसे खास बात यह सस्ता भी है। एक तरह की थैरेपी है जर्नल राइटिंग रिसर्च बताते हैं कि जर्नल लिखना आपके लिए अच्छा हो सकता है। यह आपको तनाव से और कुछ डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है। आप इसके जरिए मन की चीजों को बाहर निकालते हैं और खुद को लेकर ज्यादा जागरूक होते हैं। एक जर्नल बुरे वक्त में काफी काम आता है। इस वक्त में लिखने के जरिए आप खुद को संभालने की कोशिश करेंगे। लिखने के बाद इसे दोबारा पढ़ना आपको बताएगा कि क्या गलत हो रहा है और इसे सुधारना कैसे है। इसकी वजह से आप अकेलेपन में भी अकेला महसूस नहीं करेंगे। यादों को सहेजता है जर्नल एक जर्नल आपको जीवन के शानदार पलों को सहेजने में मदद करता है। ऐसे कई किस्से आप जर्नल में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें सालों बाद पढ़ने पर यादें ताजा हो जाएंगी। सबसे अच्छे जर्नल वो होते हैं, जो ईमानदारी से लिखे गए हैं। शायद इसलिए कई लोग सोशल मीडिया पर खुश चेहरे पोस्ट करने के बजाए जर्नल बनाते हैं। थैरेपी में यह ईमानदारी सच जानने में मदद करती है और इसका सबसे अच्छा हिस्सा है आगे बढ़ते रहना। यह आपको चुनौतियों के जरिए सोचने में मदद करती है। जब आप लिखते हैं तो आपको एहसास होता है कि आप किसी चीज को लेकर ज्यादा चिंता कर रहे हैं। कभी आपको एहसास होता है कि गलत चीज के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं। लिखना सुधरेगा अगर आप अपनी लेखनी सुधारना चाहते हैं तो इससे बेहतर दूसरा तरीका नहीं हो सकता। आप कहानी कहने के आर्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आप कम, लेकिन असरदार शब्द कहने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। नतीजा यह होगा कि आप दूसरों को ज्यादा दिलचस्प कहानी सुना पाएंगे। इसके अलावा आप जो भी लिखते हैं, उसे दोबारा लिखने की अभ्यास कर पाएंगे। जैसा कि आप जॉगिंग के जरिए स्टैमिना को बढ़ाते हैं। केवल 10 मिनट लिखने से भी चीजें बेहतर होंगी। ऐसे करें शुरुआत धीमी शुरुआत करें। केवल अपने कामों के बारे में एक या दो लाइनें लिखें। याद रखें कि आपको रोज लिखने की जरूरत नहीं है। हर दिन के बारे में कुछ न कुछ जरूर लिखें। अगर आपके पास उस दिन लिखने का वक्त नहीं है तो जो कुछ हुआ है, उसे लेकर कुछ शब्द याद कर लें, ताकि जब आप लिखने बैठें तो चीजें याद आने लगें। हर रोज के बारे में चैप्टर लिखने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं कि कब ज्यादा लिखना है। अब सवाल लिखें या टाइप करें? कुछ जर्नल लिखने वाले हाथ से लिखना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे उनकी सोच ज्यादा वास्तविक लगती है। कंप्यूटर पर लिखने के अपने फायदे हैं। आपको डॉक्यूमेंट को काटना नहीं होगा, किसी भी चीज को आराम से सर्च कर पाएंगे। इसके लिए वर्ड या गूगल डॉक्यूमेंट बेहतर ऑप्शन रहेंगे। इन्हें सेव करना और बैकअप लेना न भूलें। कई जर्नल लिखने वाले ऐसी ऐप्स को पसंद करते हैं जो उन्हें फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग्स और स्कैच जोड़ने का मौका देती है। आप लिखने के बजाए डिक्टेट भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फोटो, रिकॉर्डिंग्स आपको लिखने से भटका सकती हैं। इससे आपका जर्नल अजीब लग सकता है। ऐसे में फोकस रहने के लिए केवल शब्दों से शुरुआत करें। सपने देखें हर एंट्री में खुद को परेशान करना भी आपकी मदद करेगा। बुरे वक्त में खुद को अच्छा पहचानने के लिए मजबूर करें और जो कहना चाहते हैं कहें। आपको जो पसंद है, सपने देखना और इसे पूरा कैसे करना है, इस बारे में कह देना अच्छा होता है। भविष्य के लिए लिखें कई जर्नल लिखने वाले प्राइवेसी चाहते हैं। जबकि कुछ उम्मीद करते हैं कि उनके मरने के बाद भी लंबे समय तक उनका लिखा पढ़ा जाए। शायद उन शोधकर्ताओं के लिए जो 21वीं सदी में जीवन को लेकर स्टडी कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि हम क्या महसूस कर रहे हैं। अगर आप आशावादी हैं, और सोचते है कि दुनिया अगले कुछ सालों में अपने आप खत्म नहीं होगी, तो अपने जर्नल्स को किसी इंस्टीट्यूट को देने के बारे में सोचें। इसमें उपयोग के संबंध में निर्देश भी लिख दें। इसके बाद आपके शब्द आपको जिंदा रखेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Journal writing works to reduce stress and anxiety, journal writing will be able to save memories better; Stylus will keep you alive even after you die

अंकित आचार्य बोला- मां-बाप का ख्याल रखने के लिए सुशांत भइया स्टाफ को 1 लाख रु तक देते थे, भइया पर इंटरव्‍यू देने के बाद मेरी नौकरी चली गई सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य का कहना है कि वो सुशांत को न्‍याय दिलाने की मुहिम में जुटे हुए हैं, इसलिए उनके वर्तमान बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। उसने बताया कि सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे। दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अंकित ने सुशांत समेत सैफ अली खान और करीना से जुड़ा अनुभव भी बताया। अंकित के मुताबिक सैफ बहुत गाली गलोज करते हैं। प्रस्तुत है अंकित से हुई बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल- रिया का क्‍लेम है कि सुशांत के उनके पिता के साथ संबंध अच्‍छे नहीं थे। कितनी हकीकत है इसमें? अंकित- 'भइया अपने पापा से बातें तो करते थे। यह बात है कि 2019 से पहले उनके पापा कभी मुंबई नहीं आए। मगर फोन पर बातें तो हुआ करती थीं। हफ्ते में कितनी बार होती थीं, वह तो पता नहीं, मगर बातें होती तो थीं।' सवाल- सुशांत अपने पापा के बारे में आप लोगों से या घर में किसी से क्‍या बातें करते थे? अंकित- 'वो पापा को मिस करते थे। मम्‍मी को भी लगातार मिस करते थे। पापा से तो बातें होती ही थीं। फोन पर बातों के दौरान कभी झगड़ा वगड़ा नहीं हुआ था।' सवाल- पिछले पांच-छह सालों में सुशांत कितना पटना आना-जाना करते रहे? अंकित- 'एक बार तो गए थे। मुंडन करवाने के समय। मैंने तो एक ही बार देखा था।' सवाल- आप लोगों को रिया की तरफ से कथित तौर पर नौकरी से हटाने का मामला अक्‍टूबर 2019 से हो रहा था? उस वक्‍त क्या सुशांत ने रिया को रोका था? अंकित- 'वह मुझे तो मालूम नहीं। सितंबर में उनके यूरोप ट्रिप के दौरान मैं गांव चला गया था। उनके आने पर हमलोगों को निकाल दिया। मैंने पूछा भी कि भइया से बात करवाइए तो उन्‍होंने नहीं करवाई। जवाब मिला कि भइया बाहर गए हुए हैं, वो आएंगे तो बात कर लेना। बाद में भइया को कॉल किया और मैसेज भी तो लगा नहीं। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।' सवाल- बाद में कभी उनके घर पर जाकर मिलने की कोशिश करते रहे? हटाने का रीजन पता चला? अंकित- 'रीजन भी नहीं बताया। स्‍टाफ ने बताया कि मैडम से बात कर लो। बाद में पता चला कि मैडम रिया हैं। मिलने की कोशिश भी की थी मैंने, पर गार्ड बिल्डिंग में जाने नहीं देता रहा।' सवाल- आप दो साल साथ रहे सुशांत के साथ। उस दौरान संदीप सिंह आए कभी? अंकित- 'मैंने तो देखा नहीं कभी। सुना था केवल कि पवित्र रिश्‍ता के समय तक दोनों की दोस्‍ती थी। पर 2012 या 2013 के बाद से उनकी दोस्‍ती टूट गई थी।' सवाल- दोस्ती टूटने के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी? अंकित- 'वजह तो नहीं मालूम। पर 2012-13 से लेकर और जब तक मैं सुशांत भइया के साथ था, तब तक तो मैंने कभी संदीप सिंह को आते नहीं देखा। हां, अब फोन पर बातें होती होंगी तो वो पता नहीं।' सवाल- मर्डर के पीछे मोटिव होता है। आप को क्‍या लगता है क्‍या वजह होगी? अंकित- 'यह तो पता नहीं। नीरज कभी बोलता है, जूस दिया 14 की सुबह। फिर बयान पलट देता है। मेरे ख्‍याल से तो 13 जून की रात ही भइया को मार दिया गया था। मगर नीरज, दीपेश वगैरह कोई जिम्‍मेदारी नहीं ले रहे कि पार्टी हुई थी रात को।' 'जब मारा गया उन्‍हें, तो देखना चाहिए था न। नीरज वगैरह को एक्‍स्‍ट्रा पैसे भी देते थे घर जाने के वक्‍त। 50 हजार से एक लाख तक भी। पर 13 की रात को कोई मार कर चला गया पर आप लोग देखते तक नहीं।' सवाल- पर पुराने कुक का कहना है कि पार्टी हुई नहीं? अंकित- 'बयानों में बहुत उलटफेर है। क्राइम सीन पर मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। मुझे तो 14 जून की दोपहर दो बजे इस वारदात का पता चला था। मैं 'सोन चिरैया' देख रहा था, जब मेरे एक दोस्‍त का मैसेज आया था। मैं फिर उनकी बिल्डिंग की तरफ गया। बाहर ही रहा, क्‍योंकि डर लग रहा था।' सवाल- जिस बंदे ने आपको जान से मारने की धमकी दी, उसका नंबर सेव किया? एक्‍सेंट से कैसा लग रहा था वो, मुंबइया हिंदी बोल रहा था? अंकित- 'नहीं। मैं काफी डर गया था। मैंने कॉल लॉग से नंबर ही डिलीट कर दिया था। एक इंटरव्यू में मैंने ये बात बोली भी थी। वो वैसे खड़ी हिंदी बोल रहा था। तू तड़ाक करते हुए। इंटरव्‍यू में मैंने ये बोला तो उसके बाद से कॉल्‍स आने बंद हो गए थे। पर भइया के लिए तो लड़ूंगा ही। वो कॉल दस से 15 दिन पहले आया था। वो कॉल 15 सेकेंड का था।' सवाल- अभी कहां काम कर रहे हो आप? अंकित- 'चैनलों पर इंटरव्‍यू देने के चलते मुझे काम से निकाल दिया गया। ठाणे के एक बिजनेसमैन हैं, वहां काम पकड़ा ही था। वो शायद डर गए होंगे कि पता नहीं सीबीआई वगैरह मुझसे पूछताछ करने लगे या आगे भी धमकी भरे कॉल्‍स आते रहे। वहां मैंने सात दिन काम किया। उसके पैसे मगर मिल गए मुझे।' सवाल- सुशांत से पहले कहां काम करते थे? अंकित- 'सैफ अली खान के स्‍पॉट बॉय का काम था। शूट पर उनके साथ जाया करता था। मगर उनकी गाली-गलौज के चलते दो साल बाद काम छोड़ दिया। मसाज भी करवाते थे मुझसे तो मां-बहन की गालियों से ही शुरूआत होती थी। थोड़े अजीब से थे।' 'करीना मैडम अच्‍छी थीं। टिप के तौर पर 500 रुपए दिया करती थीं। सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अंकित ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2012-13 के बीच काम किया था। उसके मुताबिक सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।

टैक्स सेविंग और बेहतर रिटर्न के लिए ELSS और पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट सहित इन 3 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश https://ift.tt/3hKbl3O

5.79 लाख रुपए कीमत के साथ लॉन्च हुई कावासाकी वल्कन एस, राइडर अपने अनुसार इसके हैंडल, फुटपेग और सीट को एडजस्ट कर सकेंगे https://ift.tt/34You67

5.79 लाख रुपए कीमत के साथ लॉन्च हुई कावासाकी वल्कन एस, राइडर अपने अनुसार इसके हैंडल, फुटपेग और सीट को एडजस्ट कर सकेंगे कावासाकी ने अपने मिडिलवेट क्रूजर के बीएस 6 कंप्लेंट वर्जन को 5.79 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। बीएस 6 में एपग्रेड होने के कारण यह पहले से 35,000 रुपए तक अधिक महंगी हो गई है। यह एकमात्र मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन कलर में उपलब्ध होगी। हालांकि, पुराने मॉडल की तुलना में 2020 वल्कन एस के इंजन में या फीचर्स में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ग्राहक नई वल्कन एस की IKM के अथॉराइज्ड डीलरशिप या कावासाकी इंडिया की वेबसाइट पर बुकिंग की जानकारी ले सकते हैं। 61 पीएस का पावर जनरेट करता है इंजन वल्कन एस देश में कावासाकी की पहली और एकमात्र क्रूजर मोटरसाइकिल है और यह लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन 649 सीसी मोटर से लैस है, जो 7500 आरपीएम पर 61 पीएस का पावर और 6600 आरपीएम पर 62.4 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि, नए वक्लन के पावर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन इसके टॉर्क आउटपुट में मामूली बदलाव मिलेगा है, जो इसके परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं करता। सीट और हैंडल को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकेंगे राइडर कावासाकी वल्कन एस एक स्पोर्टी क्रूजर है, जिसमें लो स्लंग प्रोफाइल, अलॉय व्हील्स और ऑफ-सेट मोनो-शॉक दिया गया है। मोटरसाइकिल की सबसे उल्लेखनीय विशेषता एर्गो-फिट है, जो राइडर को ऑप्टिमल राइडिंग पोजिशन के लिए हैंडल, फुटपेग और सीट को एडजस्ट करने की अनुमति देती है। कावासाकी ने बताया है कि वल्कन एस सभी राइडर्स के लिए उपयुक्त होगी, जिसमें बिगनर्स के साथ-साथ महिला मोटरसाइकिलिस्ट भी शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 300 एमएम डिस्क और पीछे 250 एमएम डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर एबीएस मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कावासाकी वल्कन एस एक स्पोर्टी क्रूजर है, जिसमें लो स्लंग प्रोफाइल, अलॉय व्हील्स और ऑफ-सेट मोनो-शॉक दिया गया है।